फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will march to Delhi on March 20

Jind News: 20 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे किसान

Sat, 11 Mar 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers will march to Delhi on March 20
जींद। किसान आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे ने करने किसान मोर्चा ने अंदोलन की तैयारी कर दी है। मोर्चा ने बैठक करके 20 मार्च को बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करने का एलान किया है। इसकी तैयारी के लिए किसानों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रतनमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 20 मार्च को दिल्ली कूच के लिए किसानों की जिम्मेदारी लगाई गई। इसके अलावा उमेद रेढू को भाकियू का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बैठक में नियुक्त किया गया। रतनमान ने कहा कि सरकार के साथ किसानों का समझौता हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। आज तक सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया। अभी तक सरकार ने न तो सभी केस वापस लिए और न ही एमएसपी को लागू किया। आज आलू व प्यार की दुर्गति हो रही है। इसके अलावा लखीमपुर कांड के आरोपियों के खिलाफ भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार एक बार फिर किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 20 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। जंतर-मंतर पर ही आगे धरना चलाने या फिर अन्य आंदोलन का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को कमजोर करने पर तुली हुई है, जोकि उसकी भूल है। किसानों ने पहले भी सरकार की चूलें हिला दी थी और आगे भी किसान ऐसा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सरकार को किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि आज खेती खाटे का सौदा साबित हो रही है। किसान की आय दोगुनी करने के सरकार झूठे वायदे कर रही है। आज किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है। सरकार अंदरखाते किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो किसान खेती करना छोड़ देंगे। यदि किसान ने खेती करनी छोड़ दी तो फिर देश में अन्न का अकाल पड़ जाएगा। सरकार को चाहिए कि वह किसानों की मांगों को पूरा करे। यदि किसान खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाल होगा।

इस मौके पर भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, बलबीर मास्टर, भाकियू के प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल, उपाध्यक्ष उमेद रेढू, बारूराम, जिला युवा प्रधान बिंदर नंबरदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed