फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will continue their protest until there is no meeting with Deputy CM

Jind News: डिप्टी सीएम संग बैठक नहीं होने तक किसान जारी रखेंगे धरना

Fri, 13 Oct 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers will continue their protest until there is no meeting with Deputy CM
13जेएनडी39: किसान पंचायत में लिए गए फैसले का दोनों हाथ उठा कर समर्थन करते हुए किसान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से फसल मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को आधिकारिक मीटिंग होने तक किसानों द्वारा जेजेपी कार्यालय के बाहर धरना जारी रखने का फैसला हरियाणा स्तर की हुई किसानों की पंचायत में लिया। किसानों द्वारा डिप्टी सीएम से 12 अक्तूबर तक आधिकारिक मीटिंग का समय नहीं मिलने पर 13 अक्तूबर को प्रदेशस्तरीय किसान पंचायत बुलाने का फैसला लिया था। शुक्रवार को किसान पंचायत कंडेला खाप के साथ-साथ 9 संगठन पहुंचे। सभी ने फैसला लिया कि 23 अक्टूबर तक जेजेपी कार्यालय उचाना के सामने धरना जारी रखा जाएगा। 23 तक डिप्टी सीएम से आधिकारिक मीटिंग को लेकर समय नहीं मिलने पर दोबारा से मीटिंग बुलाकर आगामी रणनीति किसान नेता तय करेंगे। धरना की अध्यक्षता कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, उचाना धरना संयोजक आजाद पालवां, मा. बलबीर सिंह, जोगिंद्र नैन, सुरेश कोथ ने संयुक्त रूप से की।


किसानों की जो प्रमुख मांग है कि प्राकृति आपदा से खराब हुई किसानों की फसल का मुआवजा किसानों को जल्द से जल्द दिया जाए, किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की इस मांग को जल्दी माना जाए नहीं तो किसान राजस्थान चुनाव में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का विरोध करने के लिए पहुंचेंगे। किसानों ने कहा कि अगर जल्दी से जल्दी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उनसे मिलकर इस समस्या का समाधान नहीं निकालते है तो वह जेजेपी कार्यालय उचाना को ताला भी जड़ सकते हैं। इस अवसर पर नफे सिंह ईगराह, राजीव मलिक, हरजिंद्र सिंह नानूवाला, गुरूदेव सिंह, बारूराम, रणधीर मलिकपुर, रमेश कंडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed