{"_id":"60957cf58ebc3ee9255dfa4e","slug":"farmers-who-came-to-protest-on-the-information-of-deputy-chief-minister-s-visit-to-jind-stayed-all-day-outside-dc-residence-and-hospital-jind-news-rtk607585090","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री के जींद आने की सूचना पर विरोध करने पहुंचे किसान, पूरा दिन डीसी निवास और अस्पताल के बाहर डटे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री के जींद आने की सूचना पर विरोध करने पहुंचे किसान, पूरा दिन डीसी निवास और अस्पताल के बाहर डटे रहे
विज्ञापन
नौ दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जींद आने के बाद शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दौरे की सूचना मिलने पर हजारों किसानों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर रोष जताया। इस दौरान किसानों ने पुलिस बल का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया। हालांकि उन्होंने कहा कि यह पुलिस की ड्यूटी है, उनका विरोध प्रशासन से नहीं, शासन से है। इसको लेकर किसान करीब साढ़े चार घंटे डीसी निवास और नागरिक अस्पताल के बाहर डटे रहे। इसके बाद पुतला फूंककर रोष जताया। जब अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद नहीं आ रहे हैं तो किसान वहां से चले गए। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, सरकार के सभी मंत्रियों और भाजपा-जजपा के बड़े नेताओं का विरोध जारी रहेगा।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इसके अलावा उन्हें प्रदेश सरकार की कोरोना निरीक्षण कमेटी में भी जींद जिले का प्रभार दिया गया है। इसको लेकर ही उन्हें जींद का दौरा करना था। प्रशासनिक सूत्रों की मानेें तो एक दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम बना गया था, लेकिन किसानों के विरोध को देखते हुए इसे बेहद गोपनीय रखा गया था। वहीं पता लगते ही खटकड़ टोल से बड़ी संख्या में किसान जींद पहुंचे।
11 बजे ही प्रशासन ने शुरू कर दी थी तैयारी
अधिकारी और जजपा नेता मना कर रहे हैं कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जींद आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। लेकिन प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उन्हें जींद आना था। इसके लिए सुबह 11 बजे ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। इसके तहत पुलिस की गाड़ियां बार-बार गोहाना रोड से रेहड़ियों को हटवा रही थीं। साथ ही गोहाना रोड से कॉलोनियों में जाने वाली सभी गलियों पर भी बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री के आने का नहीं था कार्यक्रम
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जींद आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। इसको लेकर काफी लोगों के व अधिकारियों के भी फोन आए। यदि कार्यक्रम होता तो मुझे तो सूचना होती। सिर्फ अफवाह पर ही किसान विरोध करने पहुंच गए थे।
कृष्ण राठी, जिलाध्यक्ष, जजपा।