{"_id":"66ad1a3e4e07afa0730007cd","slug":"farmers-should-take-advantage-of-mera-paani-meri-virasat-scheme-dc-jind-news-c-199-1-jnd1001-120909-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा पानी-मेरी विरासत योजना का लाभ उठाएं किसान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा पानी-मेरी विरासत योजना का लाभ उठाएं किसान : डीसी
Fri, 02 Aug 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत धान की रोपाई न करने वाले किसानों को प्रदेश सरकार 7 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दे रही है।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने पिछले वर्ष खरीफ सीजन में धान की फसल लगाई है वह इस वर्ष खरीफ सीजन में धान की जगह दूसरी फसल लगाते हैं तो उनको सरकार की ओर से 7000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने पानी बचाने के लिए मेरा पानी मेरी विरासत योजना चलाई हुई है। किसान धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, कपास, ज्वार, चारा, सब्जियां इत्यादि लगा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। जिन किसानों ने पिछले वर्ष खरीफ सीजन में इस योजना का लाभ ले लिया है वे भी दोबारा इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।