फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers protested by burning copies of electricity bills.

Jind News: किसानों ने बिजली बिल की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

Tue, 09 Dec 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested by burning copies of electricity bills.
08जेएनडी27: कृषि विभाग कार्यालय परिसर में बीज बिल की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट करते हुए किसान व - फोटो : सांकेतिक
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना सोमवार को 1328वें दिन भी तहसील कार्यालय परिसर में जारी रहा। मोर्चा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दलबीर सिंह तहसील प्रधान की अगुवाई में किसानों ने एक्सईएन बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत का विरोध जताया।
विज्ञापन

किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से बिजली बिल 2025 की प्रतियां जलाकर सरकार की नीतियों के प्रति रोष व्यक्त किया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर किसानों ने प्रस्तावित बीज बिल की प्रतियां भी जलाईं। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार दिन-प्रतिदिन किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन को निजी हाथों में सौंपने की नीति से ग्रामीण व कृषि आधारित समाज गहरे संकट में है। प्रस्तावित सीड बिल लागू होने पर किसान अपनी ही जमीन में अपने घर का बीज तक नहीं बो पाएंगे और पूरी तरह कॉरपोरेट कंपनियों की सीड सप्लाई पर निर्भर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर, बीज बिल और किसान-विरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्याध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह, रामधारी ढाकल, महेंद्र सिंह धर्मगढ़, कमलेश, रानी, पतासों, संतरो, डॉक्टर रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed