फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers protest over paddy irrigation crisis, water reaches the tail of Muana sub-minor

Jind News: धान की सिंचाई संकट पर किसानों का प्रदर्शन, मुआना सब माइनर की टेल तक पहुंचा पानी

Sun, 19 Jul 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest over paddy irrigation crisis, water reaches the tail of Muana sub-minor
फोटो 018एसएफडीएम1, सब माइनर की टेल पर प्रदर्शन करते हुए गांव पाजू खुर्द के किसान। संवाद  - फोटो : सांकेतिक
सफीदों। मुआना सब माइनर की टेल तक पानी नहीं पहुंचने से परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में शनिवार को गांव पाजू खुर्द में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिकारियों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई गगन मान और बेलदार दीपक मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसानों और अधिकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत और नोकझोंक भी हुई। जांच के दौरान दो मोरियां निर्धारित सीमा से अधिक खुली मिलीं जिन्हें नियम के अनुसार बंद कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद टेल तक पानी पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि क्षेत्र की नहरों में करीब एक सप्ताह पहले पानी छोड़ा गया था लेकिन मुआना सब माइनर की टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा था। इससे धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही थी और किसानों को नुकसान उठाने की चिंता सताने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू संरक्षक जयबीर, प्रधान नफे सिंह, जिले सिंह और गुरनाम सिंह समेत अन्य किसानों ने बताया कि सब माइनर में जगह-जगह झाड़-झंखाड़ और गंदगी जमा होने के कारण पानी का बहाव बाधित हो रहा था। इसके अलावा पुलों के पास मलबा जमा होने से भी पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा था। किसानों का आरोप था कि समय पर सफाई नहीं होने और रखरखाव के अभाव में धान की फसल प्रभावित हो रही है।

बाक्स
सब माइनर का बेड कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। पानी आगे पहुंचाने के लिए कुछ किसान पॉलिथीन लगाकर अस्थायी व्यवस्था कर रहे हैं। सब माइनर की सफाई के साथ क्षतिग्रस्त बेड की मरम्मत भी जल्द कराई जाएगी ताकि भविष्य में किसानों को सिंचाई संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। -गगन मान, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article