फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers protest against giving tickets to Birendra Singh and his son, leave for Delhi by train from Uchana

Jind: बीरेंद्र सिंह व उनके बेटे को टिकट देने के विरोध में उतरे किसान, उचाना से दिल्ली के लिए ट्रेन में रवाना

Sun, 14 Apr 2024 11:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Apr 2024 11:24 AM IST
सार

आजाद पालवां ने कहा कि कांग्रेस हिसार लोकसभा से बृजेंद्र सिंह या बीरेंद्र सिंह को टिकट दे सकती है। जब बृजेंद्र सिंह सांसद थे, वह किसानों के बीच कभी नहीं आए। 16 महीने उचाना में किसानों का धरना चला, बृजेंद्र सिंह व बीरेंद्र सिंह ने कभी किसानों से बात नहीं की। उचाना में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाए।

विज्ञापन
Farmers protest against giving tickets to Birendra Singh and his son, leave for Delhi by train from Uchana
किसान दिल्ली के लिए रवाना - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य एवं किसान नेता आजाद पालवां के नेतृत्व में रविवार सुबह छह बजे दर्जनों किसान ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान वहां पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिर्काजुन खडगे व राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। वह कांग्रेस नेताओं के सामने पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह व उनके पिता पूर्वमंत्री बीरेंद्र सिंह के खिलाफ विरोध दर्ज करवाएंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आजाद पालवां ने कहा कि कांग्रेस हिसार लोकसभा से बृजेंद्र सिंह या बीरेंद्र सिंह को टिकट दे सकती है। जब बृजेंद्र सिंह सांसद थे, वह किसानों के बीच कभी नहीं आए। 16 महीने उचाना में किसानों का धरना चला, बृजेंद्र सिंह व बीरेंद्र सिंह ने कभी किसानों से बात नहीं की। उचाना में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाए। बृजेंद्र सिंह तो कभी लोगों से मिले भी नहीं। इसलिए उन्होंने सांसद गुम होने के पोस्टर भी लगाए थे। अब इनको भाजपा की टिकट नहीं मिली तो यह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस नेताओं से दिल्ली में मुलाकात करके कहा जाएगा कि वह हिसार लोकसभा से इन दोनों में से किसी को भी टिकट नहीं दे। यदि कांग्रेस ने इनको टिकट दी तो वह उनका विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed