{"_id":"6a4405eeee7f7fdf4d0d05ed","slug":"farmers-protest-against-farming-on-pond-land-in-kurad-jind-news-c-199-1-jnd1012-155925-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कुरड़ में तालाब की जमीन पर खेती के विरोध में किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कुरड़ में तालाब की जमीन पर खेती के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 30एसएफडीएम2एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को ज्ञापन सौंपते हुए भारतीय किसान यूनियन के पदा
सफीदों। कुरड़ गांव में किसानों ने पंचायत अधिकारियों के साथ मिलकर सरपंच पर तालाब की जमीन को तीन साल से खेती करने के लिए दिए जाने का आरोप है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान तालाब खुदवाने की मांग को लेकर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द जमीन पर तालाब नहीं खुदवाया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
यूनियन के हल्का सफीदों के प्रधान नवीन कुमार ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि गांव कुरड़ में तालाब के लिए पंचायत की 16 कनाल जमीन है। इसका किला नंबर 97 और खेवट नंबर 564 है। बीडीपीओ और पंचायत सचिव के साथ मिलकर सरपंच ने तालाब खुदवाने के बजाय जमीन खेती के लिए दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तालाब नहीं होने से गांव के पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तालाब निर्माण की मांग को लेकर यूनियन ने एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान यूनियन के प्रधान संजय मुआना, दिलबाग फौजी खातला, ओमबीर सिंह सरना खेड़ी, संदीप सिंह अंटा, रजत सिंह टीटो खेड़ी, विकास कर सिंधु, प्रमोद डिडवाड़ा, जोगिंद्र सिंह भुसलाना, गौरव कुरड़, इकबाल सिंह (ब्लॉक सचिव, निम्नाबाद), रामनिवास सहानपुर आदि मौजूद रहे।