फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers movement: Special duty imposed on doctors, instructions to remain alert 24 hours

किसान आंदोलन: चिकित्सकों की लगी स्पेशल ड्यूटी, 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

Thu, 22 Feb 2024 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 12:07 AM IST
सार

जींद, उचाना, सफीदों, खरकरामजी, अलेवा और कालवा से चिकित्सकों को बुलाया गया है। नागरिक अस्पताल जींद व नरवाना में ड्यूटी लगाई। 24 घंटे सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Farmers movement: Special duty imposed on doctors, instructions to remain alert 24 hours
दाता सिंह वाला बॉर्डर पर जुटे किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसान आंदोलन के उग्र होने पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। नागरिक अस्पताल जींद में 12 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा नरवाना के नागरिक अस्पताल में भी चार किसानों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को भी 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर उनको किसी भी समय अस्पताल में बुलाया जा सकता है। सभी एंबुलेंस को नरवाना भेजा गया है। इसके अलावा रोहतक व भिवानी से भी एंबुलेंस को बुलाया गया है। पहले भी भिवानी व रोहतक से कुछ एंबुलेंस जींद लाई गई हैं।
विज्ञापन


उग्र हुए किसान आंदोलन को देखते हुए शिफ्टों में चिकित्सकों की डयूटी नागरिक अस्पताल में लगाई गई है। बुधवार को सुबह के समय एमओ डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. ममीता व डॉ. सुमीति की स्पेशल ड्यूटी लगी है। इसी तरह दोपहर बाद एमओ डॉ. स्तुति, डॉ. नीशु, डॉ. प्रीति सिंधू व रात के लिए एमओ डॉ. शुभम गर्ग, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. शुभम तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 फरवरी को सुबह के समय डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. ममीता, डॉ. सुमीति, ईवनिंग शिफ्ट में डॉ. स्तूति, डॉ. निशू, डॉ. प्रीति सिंधू, नाइट शिफ्ट में डॉ. यचित, डॉ. परमजीत, डॉ. अमित कुमार को तैनात किया गया है। यह चिकित्सक जींद, उचाना, खरकरामजी, अलेवा, कालवा, कंडेला व सफीदों में कार्यरत हैं।

एंबुलेंस को भी रखा हाई अलर्ट पर
स्वास्थ्य विभाग ने दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहले 10 एंबुलेंस लगाई थी, जिनकी संख्या बढ़ाकर अब 15 कर दी है। इसके अलावा नरवाना के नागरिक अस्पताल में 5 एंबुलेंस लगाई गई हैं। नरवाना में नहर के पास लगाए गए नाके पर भी 2 एंबुलेंस खड़ी की हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल जींद में भी 4 एंबुलेंस तैयार रखी गई हैं।


किसान आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों की स्पेशल ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारियों व स्वास्थ्य स्टाफ को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। एंबुलेंस से लेकर चिकित्सकों को भी बाहर से बुलाया गया है। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed