फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers lined up in Uchana for urea fertilizer.

Jind News: उचाना में यूरिया खाद के लिए किसानों की लगी कतार

Tue, 16 Dec 2025 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers lined up in Uchana for urea fertilizer.
उचाना अनाज मंडी में खाद के लिए सुबह धुंध में लगी किसानों की लाइन। संवाद - फोटो : 1
जींद। उचाना में यूरिया खाद की सूचना मिलते ही अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद की दुकान पर सोमवार सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह के समय से ही किसान खाद लेने के लिए लाइन में खड़े नजर आए जिससे मंडी क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन


किसान अजमेर, सुलतान, राकेश का कहना है कि इस समय गेहूं व अन्य रबी फसलों में यूरिया की बेहद आवश्यकता है। समय पर खाद न मिलने से फसलों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है इसलिए जैसे ही यूरिया मिलने की सूचना मिली तो वह तुरंत सरकारी दुकान की ओर पहुंच गए। निजी दुकानों पर या तो खाद उपलब्ध नहीं है या फिर अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। ऐसे में सरकारी दुकान पर मिलने वाला यूरिया उनके लिए राहत साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सरकारी खाद की दुकान के सेल्समैन सत्य विवेक ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार आधार कार्ड के आधार पर किसानों को यूरिया वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक आधार कार्ड पर अधिकतम 10 बैग यूरिया प्रत्येक किसान को दिया जा रहा है, ताकि सभी किसानों को समान रूप से खाद मिल सके और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। खाद वितरण के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसानों से शांति बनाए रखने और अपनी बारी का इंतजार करने की अपील भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed