फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers expressed their protest against the new crop procurement rules by wearing black armbands.

Jind News: किसानों ने काली पट्टी बांधकर फसल खरीद के नए नियमों का जताया विरोध

Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed their protest against the new crop procurement rules by wearing black armbands.
14जेएनडी33: अनाजमंडी में धरने पर काली पट्टी बांधकर विरोध करते किसान। संवाद - फोटो : 1
जींद । शहर की नई अनाज मंडी में फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में भाकियू के पदाधिकारियों का धरना उपाध्यक्ष उमेद रेढू की अध्यक्षता में जारी रहा। किसानों ने काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार से फसल खरीद के नए नियम रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू के प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने कहा कि फसल खरीद के नए नियमों के चलते उन्हें फसल बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में लागू की गई नई व्यवस्था के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर बायोमीट्रिक प्रक्रिया और ऑनलाइन सिस्टम में आ रही दिक्कतों के कारण खरीद प्रक्रिया धीमी हो गई है।
विज्ञापन

इससे किसानों की समय और मेहनत दोनों की बर्बादी हो रही है। इसके विरोध में बुधवार को मंडी में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया जाएगा। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने भी नए नियमों को वापस लेने की मांग सरकार से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed