फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers close BJP workers in training camp at school

किसानों ने प्रशिक्षण शिविर में आए भाजपा कार्यकर्तांओं को स्कूल में बंद किया

Sun, 20 Dec 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers close BJP workers in training camp at school
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष - फोटो : Jind
गतौली गांव में भाजपा मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का किसानों ने विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल में बंद कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विरोध कर रहे किसानों को शांत करवाते हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को स्कूल से बाहर निकाला। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता अपने घर चले गए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

रविवार को शिव स्कूल गतौली में भाजपा मंडल का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर होने वाला था। शिविर में रामराय, जुलाना और बराह मंडल के कार्यकर्ताओं को भाग लेना था। सुबह ही भाजपा कार्यकर्ता स्कूल पहुंचने शुरू हो गए थे। 25-30 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी स्कूल पहुंचे थे कि आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजपाल, सीटू नेता सुभाष पांचाल और किसान नेता नरेश ढांडा के नेतृत्व में काफी किसान स्कूल पहुंचे और गेट को बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्पा तायल की गाड़ी भी वहां पहुंच गई। किसानों ने गाड़ी को बैरंग लौटा दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को यहां से चले जाने को कहा। पुलिस ने स्कूल के अंदर बैठक में भाग लेने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को स्कूल से बाहर निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं के जाने बाद ही किसान शांत हुए।
विज्ञापन

शिव स्कूल गतौली में भाजपा मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण होना था। किसानों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया और कहा कि वह अपने किसानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, इसलिए प्रशिक्षण शिविर नहीं होना चाहिए। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर को स्थगित कर दिया गया। मुझसे भी लोगों ने वापस जाने के लिए निवेदन किया जिसकी वजह से वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा तायल, जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा।
कृषि कानूनों के विरोध में 25 दिन से किसान दिल्ली में कंपकंपाती ठंड में सड़क पर बैठे हैं। तानाशाही सरकार किसानों की बात सुन नहीं रही है। ऐसे में वह भाजपा और जजपा नेताओं को गांव में घुसने नहीं देंगे और न ही कोई बैठक होने दी जाएगी। किसान सरकार का विरोध करते हैं।
नरेश ढांडा, किसान नेता।

 भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान।

भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed