फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers celebrated Victory Day under the leadership of United Kisan Morcha

संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसानों ने मनाया विजय दिवस

Sat, 19 Nov 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated Victory Day under the leadership of United Kisan Morcha
उचाना। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसानों ने शनिवार को रजवाहा रोड पर धरनास्थल पर विजय दिवस मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान आजाद पालवां, सिक्किम सफाखेड़ी ने कहा कि आज के दिन तीनों कृषि कानून को सरकार ने वापस लिया था। कहा कि तीनों कृषि कानूनों को लेकर 26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली तक पैदल मार्च निकाला था। इस दिन पूरे प्रदेश में किसान पैदल मार्च निकालेंगे। हरियाणा के किसान इस दिन चंडीगढ़ पैदल जाएंगे। एक दिसंबर से 11 दिसंबर तक सांसद, विधायक के नाम ज्ञापन सौंप कर एमएसपी पर कानून बनाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग करेंगे। सरकार को कोई न कोई प्रबंध करना चाहिए ताकि किसान पराली न जलाएं। किसानों पर लगाए गए जुर्माने और मामले रद्द किए जाएं। पालवां ने कहा कि हलके की तरफ आज न तो विधायक प्रदेश डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ध्यान दे रहे है न ही हिसार लोकसभा से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह। किसान, मजदूर के हितों को लेकर संघर्ष करने वाले सर छोटू राम की 24 नंबवर को उचाना उपमंडल कार्यालय में जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर उमेद छापड़ा, बलवान, भीरा, मेवा करसिंधु, लीला छापड़ा, बलिंद्र श्योकंद, शीला छातर, रामनिवास खटकड़, अमरजीत खटकड़, पालेराम मखंड, अनिल उचाना खुर्द, जंगीर पालवां, बलबीर बड़ौदा, रंधावा डूमरखां, राजेंद्र काकड़ोद, धर्मबीर सुदकैन, देवा तारखां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed