फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers came to support Dallewal

Jind News: डल्लेवाल को समर्थन देने पहुंचे किसान

Mon, 16 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers came to support Dallewal
16 जेएनडी31: खनौरी बार्डर पर पहुंचे जुलाना क्षेत्र के किसान। स्रोत किसान
जुलाना । मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल को समर्थन देने के लिए सोमवार को कई किसान खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे। किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ढांडा ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को जल्द पूरा करते हुए उनको न्याय देने का काम करे।
विज्ञापन

ढांडा ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून सहित 13 मांगों को लेकर डल्लेवाल किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश के किसान डल्लेवाल के साथ हैं । जब तक किसानों की सभी मांगों को नहीं माना जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जुलाना से खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

ढांडा ने कहा कि मंडी में किसान की फसल औने-पौने दाम पर खरीदी जा रही है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। एक तरफ तो सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग करती है तो दूसरी तरफ किसानों पर लाठी बरसा रही है। जब तक किसानों की मांगों को नहीं माना जाता तब तक जुलाना से सैकड़ों किसान रोजाना खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेंगे।

16 जेएनडी31: खनौरी बार्डर पर पहुंचे जुलाना क्षेत्र के किसान। स्रोत किसान

16 जेएनडी31: खनौरी बार्डर पर पहुंचे जुलाना क्षेत्र के किसान। स्रोत किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed