{"_id":"615f30138ebc3e05ef25d784","slug":"farmers-blocked-the-hisar-chandigarh-highway-jind-news-rtk6263550126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में किसानों की गिरफ्तारी के बाद हिसार-चंडीगढ़ हाईवे के बदोवाल टोल पर किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में किसानों की गिरफ्तारी के बाद हिसार-चंडीगढ़ हाईवे के बदोवाल टोल पर किसानों ने लगाया जाम
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
बदोवाल टोल प्लाजा पर आयोजित में धरने में उपस्थित किसान। संवाद
- फोटो : Jind
Link Copied
नरवाना। कृषि मंत्री जेपी दलाल का विरोध करने पर भिवानी में किसानों की गिरफ्तारी की गई। इसके विरोध में किसानों ने नरवाना में हिसार-चडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को बद्दोवाल टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। इसके बाद टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग र्गईं।
विज्ञापन
सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। किसानों ने कहा कि जब तक किसानों को रिहा नहीं किया जाता, जाम नहीं खोलेंगे। इसके बाद पुलिस ने वाहनों का रूट बदलकर दूसरे रास्तों से निकाला। किसान सुनील बद्दोवाल, अनिल, सूर्या, आशीष दनौदा, बलबीर, सतपाल ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल के भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचने आसपास के किसानों ने शांतिपूर्ण विरोध का फैसला लिया था। इसके लिए जैसे ही किसान विरोध करने के लिए रवाना हुए तो पुलिस ने उनको बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन व प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के मंत्री किसानों के आंदोलन को उग्र करना चाहते हैं। बता दें कि बद्दोवाल टोल प्लाजा पर लगातार किसानों का धरना चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।