फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers and laborers will mobilize on 26th anniversary of movement

आंदोलन की वर्षगांठ पर 26 को किसान और मजदूर होंगे लामबंद

Mon, 22 Nov 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers will mobilize on 26th anniversary of movement
चीनी मिल के पास आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : Jind
जींद। चीनी मिल के सामने लंगर पर किसान व मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक सीटू जिला प्रधान सतबीर खरल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को आंदोलन की वर्षगांठ पर किसान व मजदूरों की दिल्ली के बॉर्डर पर ज्यादा से ज्यादा लामबंदी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में किसान सभा के जिला प्रधान रोहताश नगूरां, सीटू राज्य उपाध्यक्ष कामरेड रमेश चंद्र, जिला सचिव कपूर सिंह, संदीप जाजवान, पवन कुमार व राकेश खटकड़ भी मौजूद रहे। यहां रमेश चंद्र ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 700 अन्नदाता मौत का ग्रास बने हैं। अहंकारी और किसान व मजदूर विरोधी भाजपा सरकार को कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करनी पड़ी। लेकिन देश के किसानों व मजदूरों का कहना है कि इन कानूनों को संसद द्वारा संवैधानिक तरीके से रद्द करवाया जाए। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण सवाल अभी बाकी हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी, बिजली विधेयक की वापसी, आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस करवाना, आंदोलन के दौरान मरे किसानों के परिवारों की आजीविका की सरकारी व्यवस्था, लखीमपुर खीरी में पांच किसानों को कुचलकर मारने के दोषी मंत्री को हटवाने सहित अन्य मांगें पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन एक ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। लेकिन जब तक तमाम मसलों पर सरकार बात कर उनका समाधान नहीं करती, यह आंदोलन जारी रहेगा। किसानों के साथ मजदूरों ने भी एकजुटता दिखाते हुए 26 नवंबर को भारी संख्या में दिल्ली के बॉर्डर पर पहुंचने का निर्णय लिया है। वहीं 24 नवंबर को चौधरी छोटूराम की जयंती पर किसान और मजदूर संघर्ष दिवस मनाया जाएगा। 26 नवंबर को दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद 29 नवंबर को ट्रैक्टरों द्वारा संसद मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed