फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers and jobbers opposed the Agriculture Bill by blocking the road

सड़क जाम कर किसानों और आढ़तियों ने कृषि विधेयक का किया विरोध

Sun, 20 Sep 2020 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers and jobbers opposed the Agriculture Bill by blocking the road
टोहाना रोड धरने पर बैठे किसान। - फोटो : Jind
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयकों के विरोध में जिलेभर में किसानों और आढ़तियों ने रविवार को रोड जाम करने के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसी भी मुश्किल से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

जींद में दालमवाला, जामनी, भिवानी रोड, अनूपगढ़, शाहपुर, कंडेला में रोड जाम किया गया। पुलिस का कड़ा पहरा होने के बाद भी जुलाना की नई अनाज मंडी के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीचोंबीच खड़ी कर जींद-रोहतक मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। रोड जाम को समर्थन देने के लिए इनेलो के जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, हलका अध्यक्ष कृष्ण लाठर, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जैन, कांग्रेसी नेता रोहित दलाल, मोहित लाठर, जगबीर ढिगाना, धर्मेंद्र ढुल के अलावा सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश गोयत व नंदगढ़ बाराह खाप के प्रधान होशियार सिंह दलाल तथा जुलाना बाराहा खाप के कार्यकारी प्रधान बसाऊ लाठर भी पहुंचे। धरने की अध्यक्षता विक्रम मलिक ने की।
विज्ञापन

सुबह किसानों और आढ़तियों ने जुलाना की नई अनाज मंडी गेट पर धरना दिया, जो 12 बजे तक चला। इसके बाद मंडी गेट के सामने जींद-रोहतक राष्ट्रीय मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। जिला प्रधान राजपाल ने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों को बर्बाद करने पर तुली है। वहीं पुलिस ने जाम लगाने पर वाहनोें को करसोला, रामकली, शामलो कलां से होते हुए निकाला। डीएसपी कप्तान सिंह और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीदों में खानसर चौक पर तीन घंटे तक जाम लगाकर किसानों और आढ़तियों ने केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार सुबह ही किसान चौक स्थित गुरुद्वारा साहिब में इकट्ठा होने लगे थे। 12 बजे सभी किसान काले झंडे लेकर गुरुद्वारा परिसर से निकले और खानसर चौक पर जाकर बैठ गए। इससे जींद-सफीदों-असंध मार्ग जाम हो गया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एसडीएम मनदीप कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा, डीएसपी रोहताश ढुल, शहर थाना प्रभारी देवीलाल व सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह मौजूद रहे। एसडीएम ने किसानों और आढ़तियों को समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। प्रशासन ने असंध, जींद व पानीपत जाने वाले वाहनों को इधर-उधर से निकलवाया। किसान हरविंदर सिंह, जगपाल, जोगेंद्र ने कहा कि सरकार भाईचारा खराब करने की कोशिश कर रही है।
पिल्लूखेड़ा में जामनी चौक पर किसानों और आढ़तियों ने दो घंटे तक जाम लगाया। नायब तहसीलदार इंद्र सिंह व पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। बाद में एसडीएम मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह, प्रधान कंवर साहब सरोहा, पूर्व प्रधान रामफल कुंडू, सूरजभान देशवाल, बलराज देशवाल, विजेंद्र ढाठरथ, जोंगेंद्र कालवा व तेज सिंह नेहरा मौजूद रहे।
नरवाना में बेलरखा गांव में दिल्ली-पटियाला हाईवे पर पेड़ों को काटकर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन ने किसानों को समझाया तो आधे घंटे बाद जाम खोल दिया। वहीं धमतान गांव में भी किसानों ने टोहाना रोड पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
उचाना में बड़ौदा गांव के ओवरब्रिज से आगे खटकड़ गांव की तरफ किसानों, आढ़तियों व मजदूरों ने हाईवे को जाम किया। दोपहर 12 से लेकर तीन बजे तक जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह बड़ौदा के सरकारी बैंक परिसर में एकत्रित हुए किसानों और आढ़तियो ने 12 से तीन बजे तक जाम लगाया। धरना की अध्यक्षता आजाद पालवां ने की। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रांतीय प्रधान फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि तीन घंटे का सांकेतिक धरना आज पूरे प्रदेश में था। आज जो बयान देकर इन विधेयकों को किसान हितैषी बता रहें है, वह सिर्फ बयान देकर अपने आकाओं को खुश करने में लगे हैं। 25 सितंबर को पूरे देश के अंदर 200 से अधिक किसान संगठन, आढ़ती, मजदूर संगठन जिसका ट्रेड यूनियन ने फैसला कर दिया है, वह पूर्ण रूप से भारत बंद करेंगे। इस मौके पर खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान, सर्व जातीय दाडन खाप के प्रधान दलबीर खेड़ी मंसानिया, सतपाल श्योकंद, ईश्वर नैन, मनोज नचार, चांदी राम खटकड़, दलबीर सिंह, सत्यवान, धीरा, सुरेंद्र, ज्ञानीराम, लीलू, करतार सिंह, विक्रम और ईश्वर करसिंधु मौजूद रहे।

उम्मीद से कम पहुंचे किसान व आढ़ती
बड़ौदा में दिए गए सांकेतिक रोड जाम में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की संख्या उम्मीद से कम रही। इस आंदोलन में दूसरी पार्टियों की अपेक्षा कांग्रेस से जुड़े लोग ज्यादा सक्रिय दिखे। जिस गांव में धरना दिया गया था उस गांव से भी ईक्का-दुक्का किसान ही पहुंचे।

 दिल्ली-पटियाला हाईवे पर पेड़ों को काटकर जाम लगाते किसान।

दिल्ली-पटियाला हाईवे पर पेड़ों को काटकर जाम लगाते किसान।- फोटो : Jind

 रोड जाम के दौरान धरने के बीच से गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहे चालक से बहस करते लोग।

रोड जाम के दौरान धरने के बीच से गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहे चालक से बहस करते लोग।- फोटो : Jind

 एंबुलेंस को जाने के लिए रास्ते देते किसान।

एंबुलेंस को जाने के लिए रास्ते देते किसान।- फोटो : Jind

 धरने को संबोधित करते फूल सिंह श्योकंद।

धरने को संबोधित करते फूल सिंह श्योकंद।- फोटो : Jind

 पुलिस द्वारा एक तरफ लगाया गया नाका।

पुलिस द्वारा एक तरफ लगाया गया नाका।- फोटो : Jind

 किसानों द्वारा सड़क जाम के दौरान सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस कर्मचारी।

किसानों द्वारा सड़क जाम के दौरान सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस कर्मचारी।- फोटो : Jind

 जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगाते किसान।

जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगाते किसान।- फोटो : Jind

 नई अनाज मंडी गेट पर धरना देते किसान और आढ़ती।

नई अनाज मंडी गेट पर धरना देते किसान और आढ़ती।- फोटो : Jind

 खानसर चौक पर धरना देते किसान।

खानसर चौक पर धरना देते किसान।- फोटो : Jind

  काले झंडे लेकर धरनास्थल की तरफ जाते किसान।

काले झंडे लेकर धरनास्थल की तरफ जाते किसान।- फोटो : Jind

बड़ौदा गांव के पास जींद-पटियाला नेशनल हाईवे जाम करते किसान और आढ़ती।

बड़ौदा गांव के पास जींद-पटियाला नेशनल हाईवे जाम करते किसान और आढ़ती।- फोटो : Jind

 जामनी चौक पर रोड जाम करते किसान और आढ़ती।

जामनी चौक पर रोड जाम करते किसान और आढ़ती।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed