फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers again lock tehsil

48 घंटे का अल्टीमेटम देकर किसानों ने बुधवार शाम को खोला ताला, वीरवार दोपहर बाद फिर लगाया

Fri, 03 Jun 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers again lock tehsil
तहसील कार्यालय पर ताला लगाकर नारेबाजी करती महिलाएं। संवाद। - फोटो : Jind
जुलाना। मौसम की मार से खराब हुई फसलों के मुआवजे और किसानों की जमानत के लिए बुधवार को धरनारत किसानों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इसके पूरा होने से पहले ही वीरवार को किसानों ने तहसील गेट पर ताला लगा दिया। देर शाम को लगभग सात बजे किसानों को जमानत मिल गई। इसके बाद किसानों का धरना स्थल पर स्वागत किया गया लेकिन तहसील गेट पर लगा ताला नहीं खोला गया। किसानों ने साफ कह दिया कि जब तक किसानों पर दर्ज केस और फसलों का मुआवजा नहीं मिलता तहसील गेट का ताला नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को डीएसपी धर्मबीर खर्ब और तहसीलदार राकेश मलिक ने किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा जल्द जेल भेजे गए किसानों की जमानत का भी आश्वासन दिया था। किसानों ने बुधवार को प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए तहसील कार्यालय का ताला खोल दिया था। वीरवार सुबह काफी संख्या में यहां किसान जमा हो गए। इसके अलावा महिलाओं की भी भीड़ जुटने लगी। सभी ने 48 घंटे की बजाय वीरवार दोपहर को ही तहसील कार्यालय पर फिर से ताला जड़ दिया। जुलाना बारहा के प्रधान राजमल लाठर ने कहा कि मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। तहसीलदार राकेश मलिक ने किसानों को आश्वासन दिया था कि शनिवार से किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा। उधर सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश गोयत ने किसानों का समर्थन करते हुए धरना में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले की सरपंच एसोसिएशन किसानों के साथ है।
विज्ञापन

बॉक्स
देर शाम हुई किसानों की जमानत
पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके भेजे गए सभी दस किसानों को वीरवार देर शाम को जमानत मिली। जमानत मिलने के बाद सभी किसान सीधे तहसील कार्यालय पर चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे। यहां अन्य किसानों ने इन किसानों का फूल मालाओं से स्वागत किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जब तक इन किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हो जाते और मुआवजा मिलना शुरू नहीं हो जाता, तब तक वह तहसील कार्यालय का ताला नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
महिलाओं की बढ़ने लगी संख्या
तहसील कार्यालय पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे धरने पर वीरवार से महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। यहां पर अब महिलाओं की संख्या भी बढने लगी है। पहले दिन 15-20 किसान थे लेकिन अब सैकड़ों महिलाओं के अलावा किसान भी धरने पर बैठे हैं।

बॉक्स
शनिवार से किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा। तहसील कार्यालय का ताला खोलने के लिए किसानों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही मामले का समाधान हो जाएगा।
-राकेश मलिक, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed