फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers across the state will gherao the SP office in Hansi on 19

प्रदेश भर के किसान 19 को हांसी में एसपी कार्यालय का करेंगे घेराव

Tue, 16 Nov 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers across the state will gherao the SP office in Hansi on 19
एसकेएम के फैसलों की जानकारी देते इंद्रजीत सिंह। संवाद - फोटो : Jind
जींद। नारनौद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भर के किसान 19 नवंबर को हांसी में एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) हरियाणा ने जींद की जाट धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में इसका एलान किया। नेताओं ने कहा कि जब तक पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए किसान कुलदीप राणा के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, किसान एसपी कार्यालय से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन में कुछ किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भड़ास निकाली। हालांकि इस पर नेताओं ने कहा कि अधिवेशन में सभी अपनी बात कहते हैं। सभी ने आंदोलन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए हैं। बता दें कि किसान आंदोलन के तहत पिछले साल 26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली के लिए कूच शुरू किया था। तब पंजाब के किसानों ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। ऐसे में इस बार हरियाणा के किसान भी इसमें जोरदार तरीके से भाग ले रहे हैं। इसके चलते जींद की जाट धर्मशाला में एसकेएम का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन हुआ। इस दौरान महिला किसान सुदेश गोयत ने कहा कि आज हमें कुलदीप राणा के लिए लड़ना चाहिए। जब करनाल में हुई घटना पर पूरे प्रदेश के किसान एकजुट हो सकते हैं तो कुलदीप के मामले में क्यों नहीं। गोयत ने कहा कि यदि कुलदीप की लड़ाई नहीं लड़ी गई तो कोई भी किसान आंदोलन में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी से भी बात की थी, लेकिन किसान कुलदीप राणा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

नेता कहते हैं कि हमारे संगठन का नहीं है
इस दौरान महिला किसान गुमिंद्र कंडेला ने कहा कि कुलदीप राणा के मामले में भी करनाल की तरह ही कड़ा फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब किसी किसान की गिरफ्तारी होती है तो नेता कहते हैं कि यह हमारे संगठन का नहीं है। उन पर पुलिस गिरफ्तारी का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप को न्याय नहीं तो 11 महीने से क्यों उठा रखे हैं झंडे
इस दौरान खरकरामजी गांव की पूर्व सरपंच व किसान नेता कविता ने कहा कि हांसी में 20 हजार या 20 लाख लोगों की जरूरत है। यदि संयुक्त किसान मोर्चा घायल कुलदीप राणा को न्याय नहीं दिलवा सकता तो क्यों सभी किसान 11 महीने से झंडे उठाए हुए हैं।
एसकेएम के सभी नेता नहीं आए तो सरकार व नेताओं में कोई फर्क नहीं
अधिवेशन में महिला किसान अनिता खटकड़ ने कहा कि हांसी में 19 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के सभी 40 नेताओं को आना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर भाजपा-जजपा सरकार व एसकेएम में कोई अंतर नहीं रह जाएगा।
दो जनवरी को कितलाना टोल पर होगी प्रदेश स्तरी महापंचायत
इस दौरान चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने घायल कुलदीप के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि यह लड़ाई अब अंतिम चरण में है। ऐसे में किसानों को पूरा जोर लगा देना चाहिए। अंतिम समय में लगाई गई ताकत हमेशा लड़ाई को जिता देती है। उन्होंने कहा कि दो जनवरी को कितलाना टोल पर प्रदेश स्तरीय महापंचायत होगी।
नवंबर में होंगे कई आंदोलन
संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला किया है कि 19 नवंबर को हांसी में एसपी कार्यालय के बाहर प्रदेश भर के किसान पहुंचेंगे। 24 नवंबर को प्रदेश भर में सर छोटूराम की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए हर शहर, गांव व शहरों की कॉलोनियों में कार्यक्रम होंगे। 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचेंगे। 29 नवंबर से 500-500 के जत्थों में किसान संसद भवन के लिए कूच शुरू करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह अधिवेशन है। एक साल से आंदोलन चल रहा है। सभी लोगों ने अपनी बात कही है। किसी ने आंदोलन की आलोचना नहीं की। सभी इसे और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए हैं। सभी के सुझावों पर गौर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed