फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer wandering for six years to return more money received in compensation

मुआवजे में मिले अधिक पैसे को लौटाने के लिए छह साल से भटक रहा किसान

Mon, 23 Aug 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer wandering for six years to return more money received in compensation
किसान सूरजमल नैन। संवाद - फोटो : Jind
एक ओर तो फसलों का मुआवजा लेने के लिए धरने और प्रदर्शन किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ खरेंटी निवासी किसान सूरजमल नैन ने बैंक खाते में मुआवजे के ज्यादा रुपये लौटाने के लिए छह साल से तहसील से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालयों तक के चक्कर काट चुका है। लेकिन उसका मुआवजा वापस लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

सूरजमल नैन ने बताया कि 2014 में सफेद मक्खी के प्रकोप से कपास की फसल खराब हो गई थी। राजस्व विभाग ने खराब हुई कपास की फसल का मुआवजा सात हजार रुपये प्रति एकड़ दिया था। उसने कहा कि उसने अपनी 20 एकड़ में केवल दो एकड़ में ही कपास की फसल उगाई थी, बाकी में धान की रोपाई की थी। उस हिसाब से उसे केवल 14 हजार रुपये ही मुआवजा मिलना चाहिए था, लेकिन उसके खाते में 70 हजार रुपये आ गए थे। उसने तहसीलदार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह मुआवजे के रूप में आए 56 हजार अधिक रुपये को वापस करना चाहता है, लेकिन तहसीलदार ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने इसकी जानकारी डीसी को दी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद सूरजमल ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को भेजी। आज तक किसी भी अधिकारी ने पैसे वापस नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन

मामला दबाने के लिए डाले गए अधिक पैसे
सूरजमल ने कहा कि 2014 में उसने खराब हुई फसलों के बांटे गए मुआवजे की जानकारी लेने के लिए आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। इस सूचना में नहरी व राजस्व विभाग का रिकार्ड मेल नहीं खा रहा था। इसी मामले को दबाने के लिए उसके खाते में 70 हजार रुपये डाले गए। वह अपने खाते में आए 56 हजार रुपये लौटाने के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन कोई भी अधिकारी इसे वापस करवाने में उसकी सहायता नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed