फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer said - Randhir's sacrifice will not go in vain

किसान बोले- रणधीर का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

Fri, 05 Feb 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmer said - Randhir's sacrifice will not go in vain
रणधीर सिंह को सलामी देते किसान। अमर उजाला - फोटो : Jind
जींद। टीकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में वीरवार रात छापड़ा गांव निवासी 49 वर्षीय किसान रणधीर सिंह की मौत हो गई। इसके शुक्रवार को रणधीर सिंह का शव गांव में करीब दो किलोमीटर लंबे काफिले के साथ लाया गया। इस दौरान रणधीर सिंह जिंदाबाद व इंकलाब जिंदाबाद के नारों से छापड़ा गूंज उठा। रणधीर सिंह के शव को भारतीय किसान यूनियन के झंडे में लपेट कर लाया गया। वहीं अंतिम संस्कार के बाद यह झंडा रणधीर सिंह बेटे को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रणधीर सिंह करीब एक महीने से टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल था। बीच में करीब दो सप्ताह पहले कुछ दिन के लिए घर आए थे, करीब एक सप्ताह पहले वापस टीकरी बॉर्डर पर चला गया था। अब रणधीर सिंह को शनिवार को घर आना था, लेकिन इससे पहले शुक्रवार को उनका शव ही गांव पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार रणधीर सिंह दो एकड़ की खेती कर अपने परिवार को पाल रहे थे। उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन

दिया जाए शहीद का दर्जा व आर्थिक मदद
किसान रणधीर सिंह को सरकार द्वारा शहीद का दर्जा देकर आर्थिक मदद दी जाए। साथ ही सरकार को तीनों कानून वापस लेने चाहिए, जिसके लिए सैकड़ों किसान अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैप्टन भूपेंद्र जागलान, सदस्य, संयुक्त किसान मोर्चा

किसान रणधीर सिंह के बेटे को भाकियू का झंडा सौंपते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य।

किसान रणधीर सिंह के बेटे को भाकियू का झंडा सौंपते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed