फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer's organizations demand to set up a big industry in Jind

किसान संगठनों ने की जींद में बड़ा उद्योग लगाने की मांग

Sun, 24 Jul 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer's organizations demand to set up a big industry in Jind
बैठक को संबोधित करते टेकराम कंडेला। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जाट धर्मशाला में शनिवार को सर्वखाप पंचायत, जनकल्याण मंच व अन्य किसान संगठनों की बैठक हुई। बैठक में प्रस्ताव पास करते हुए जींद में बड़ी औद्योगिक इकाई लगाने, किसानों के कर्ज माफ करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सर्वखाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि जींद में युवाओं की बेरोजगारी को देखते हुए केंद्र सरकार यहां पर एक बड़ा उद्योग लगाए, जिसमें कम से कम 25000 युवाओं को रोजगार मिल सके। किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए किसानों के सभी कर्ज माफ करें। इसके अलावा सभी सरकारी इमारतों, राष्ट्रीय राजमार्गों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएं। खाद बीज दवाई की लागत अधिक होने के कारण इन सभी फसलों के लिए जरूरी सामान पर और अधिक अनुदान दिया जाए। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी युवाओं को आगे आना चाहिए और अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिएं। कंडेला ने कहा कि इन सभी मांगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पंचायत चुनाव के बाद एक महापंचायत का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। खंडेला ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इस मौके पर जनकल्याण मंच के प्रभारी सुभाष बड़सीकरी, किसान यूनियन के जिला प्रधान हजूरा सिंह, राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष भीरा दालमवाला, सतरोल खाप के प्रधान इंद्र सिंह मोर, अभेराम कंडेला, चरण सिंह देवीगढ़, बसाऊ राम, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान बादल बरसाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुनील खटकड़ बने युवा प्रधान
बैठक में जनकल्याण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें सुनील खटकड़ को जिला युवा प्रधान, जय सिंह को प्रदेश उपप्रधान, गौरव पिंडारा को जिला सचिव व अनूप पिंडारा को जिला उपप्रधान, राठी खाप के प्रधान रणबीर राठी व ईश्वर दत्त शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed