{"_id":"661430806edc28970d017171","slug":"farmer-protest-farmers-will-stop-the-train-for-the-release-of-arrested-farmer-leaders-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmer Protest: गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई के लिए आज से रोकेंगे ट्रेन, आंदोलन लगातार जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmer Protest: गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई के लिए आज से रोकेंगे ट्रेन, आंदोलन लगातार जारी रहेगा
Tue, 09 Apr 2024 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:11 AM IST
सार
आज शंभु बॉर्डर के पास एक पॉइंट पर ट्रेन रोकी जाएगी। यदि किसान नेता रिहा नहीं किए तो रेल रोकने के पॉइंट बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते अमरजीत सिंह मोहड़ी व अन्य किसान नेता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
गिरफ्तार किए गए पांच किसान नेताओं की रिहाई के लिए 9 अप्रैल से शंभु बॉर्डर पर आंदोलन वाले स्थान पर रेल रोकी जाएंगी। यदि इसके बाद भी किसान रिहा नहीं किए गए तो रेल रोकने के पॉइंट बढ़ा दिए जाएंगे। यह तब तक चलता रहेगा जब तक किसान नेताओं की रिहाई नहीं हो जाती है। यह बात सोमवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत मोहड़ी ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। नई सरकार के गठन के बाद वह फिर से अपनी मांग दोहराएंगे। यदि नई सरकार ने भी उनकी मांग नहीं मानी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। आज भी शंभु और खनौरी बॉर्डर पर लोग शांति से बैठे हैं। सरकार ने जबरदस्ती किसानों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अनीश खटकड़ तथा नवदीप जलहेड़ा समेत पांच किसान अभी भी जेलों में हैं, जबकि कुछ को छोड़ दिया गया है। अनीश खटकड़ ने जेल में आमरण अनशन शुरू किया हुआ है। जेल प्रशासन न तो परिजनों को मिलने दे रहा है और न ही उनकी चिकित्सकीय जांच करवा रहा है।
विज्ञापन
7 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में किसानों ने इनकी रिहाई के लिए प्रदर्शन भी किया था। अब मंगलवार से रेल रोकी जाएगी। पहले शंभु बॉर्डर पर एक स्थान पर रेल रोकने की योजना है। इसके बाद धीरे-धीरे यह प्वाइंट बढ़ा दिए जाएंगे।
मोहड़ी ने कहा कि यदि सरकार को गिरफ्तार करना है तो उनको करे जिन्होंने यह आंदोलन शुरू करने की कॉल की थी। उसमें वह खुद शामिल हैं। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज हैं, लेकिन सरकार युवाओं को निशाना बना रही है। यह किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
जब तक 23 फसलों की एमएसपी पर खरीद का गारंटी कानून नहीं बनेगा और किसानों की अन्य मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर कैप्टन वेद प्रकाश बरसोला, अशोक बल्हारा, खटकड़ खाप के प्रधान हरिकेश काब्रछा मौजूद रहे।