{"_id":"659d7057880623f15d06df56","slug":"farmer-fell-from-tractor-due-to-dozing-death-jind-news-c-199-1-sroh1009-11420-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: झपकी आने से ट्रैक्टर से गिरा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: झपकी आने से ट्रैक्टर से गिरा किसान, मौत
विज्ञापन
जींद। शुगर मिल से गन्ना बेचकर ट्रैक्टर-ट्राली पर वापस गांव जा रहे जा रहे किसान को नींद की झपकी आने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इस दौरान किसान की ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
शामलो कलां निवासी 37 वर्षीय कुलदीप सिंह शुगर मिल में गन्ना बेचकर रात को अपने घर की तरफ वापस जा रहा था। कुलदीप ट्रैक्टर की साइड वाली सीट पर बैठा हुआ था, जबकि ट्रैक्टर को उसके परिवार का ही दूसरा सदस्य चला रहा था। जींद-रोहतक रोड पर किनाना गांव के पास इंडस ग्लोबल अकादमी के पास कुलदीप को नींद की झपकी आ गई और उसका शारीरिक बैलेंस बिगड़ने के कारण वह ट्रैक्टर-ट्राली के बीच में गिर गया। इससे ट्राली उसके ऊपर से गुजर गई। घायल अवस्था में उसे शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।