फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer duped of Rs 13 lakh in the name of forex trading

Jind News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर किसान से 13 लाख रुपये ठगे

Fri, 29 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer duped of Rs 13 lakh in the name of forex trading
जींद। साइबर ठगों ने एक किसान को फॉरेक्स ट्रेडिंग के जाल में फंसा कर 13 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नरवाना क्षेत्र के गांव ढाकल निवासी राकेश कुमार ने एफआईआर में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पास मई 2025 में वर्षा उर्फ विनी अग्रवाल के नाम से फेसबुक रिक्वेस्ट आई थी। उसके बाद उससे बातचीत करनी शुरू कर दी है। फिर एक दिन उसने व्हाट्सएप नंबर मांगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पैसों के कारण बहुत परेशान है। जिस पर विनी अग्रवाल ने बताया कि वह फोरेक्स ट्रेड में ट्रेडिंग करती है और अच्छा पैसा कमाती है। उसकी वहां पकड़ है। एक बार पैसे दे दो, अच्छा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे एक खाता नंबर दिया जिसमें उसने छह से 30 जून तक 13 लाख रुपये डाल दिए। फिर उसे पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने विड्राॅल लगाया लेकिन विड्रॉल नहीं लगा। उसने इस बारे में विनी से बातचीत की तो उसने कहा कि हो जाएगा। फिर उसने उसे 10 जुलाई को ब्लाॅक कर दिया।

फिर विनी ने उसके भाई आजाद के पास 10 जुलाई को उसके व्हाट्सएप नंबर पर चैट के माध्यम से बताया कि उसके हाथ में कुछ नहीं है। इसलिए आप अपने भाई को बता दो कि अब कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी हुई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed