जींद। मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में चल रहे आठ दिवसीय खंड स्तरीय खेलों का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, फुटबॉल, एथलेटिक्स, क्रिकेट, निशानेबाजी, दौड़, शॉटपुट, साइकिलिंग, स्केटिंग, टेबल टेनिस, जूडो, ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबड्डी में मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ने दूसरा, खो-खो की अंडर-19 में लड़कियों ने पहला, बैडमिंटन में अरमान, विनित, हनी, मिलन और भावम ने अलग-अलग कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार से मुक्केबाजी के अंडर-17 में लड़कियों के वर्ग में काकुल ने 54 किग्रा में, नेहा ने 57 किग्रा मेें पहला और गरिमा ने 40 किग्रा मेें तीसरा स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग में लड़कों के वर्ग में अनिकेत ने 38 किग्रा में, भरत ने 46 किग्रा में, प्रिंस ने 57 किग्रा में, कृष ने 70 किग्रा में, प्रिक्षित ने 81 किग्रा में पहला स्थान प्राप्त किया। जिला खेलों के लिए तीसरे स्थान पर भिवस्या, हरेश और मान का चयन किया गया है। जिला खेलों के लिए बालिका क्रिकेट टीम को मिला प्रथम स्थान, दिव्यांशी, सारिका बेरवाल, भूमि, परी शर्मा का चयन फुटबॉल में, देव को जिला खेलों के लिए चुना गया। जूडो के अंडर-17 में ज्योति और प्रियांशी ने पहला स्थान हासिल किया। स्केटिंग में अंशिका ने और ताइक्वांडो में अक्षय ने पहला स्थान हासिल किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बॉक्सिंग कोच आशीष, डीपीई संदीप, डीपीई सीमा, सुमन, मीना कुमारी, पूजा पसरीजा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।