फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fammer, raice, intrest, in jind

किसानों का कपास से मोह भंग, धान में बढ़ा रुझान

Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM IST
jind
jind Updated Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
fammer, raice, intrest, in jind
नर्सरी से धान की पौध उखाड़ते मजदूर। - फोटो : bureau
जिले में 15 जून से धान की रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है। कृषि विभाग के अनुसार इस बार जिले में धान का रकबा बढ़ सकता है। अब तक एक हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई हो चुकी है। वहीं करीब 100 हेक्टेयर में किसानों द्वारा धान की सीधी बिजाई की गई है।   कृषि विभाग द्वारा इस बार 1.29 लाख हेक्टेयर में धान की फसल का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल कपास में सफेद मक्खी के प्रकोप की वजह से इस बार धान का रकबा 1.40 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने की संभावना है। पिछले साल 1.30 लाख हेक्टेयर में धान की फसल थी। जिले में धान रोपाई के कार्य में जून माह के अंत में तेजी आती है। मानसून आने के बाद जुलाई माह के पहले व दूसरे सप्ताह में सबसे ज्यादा धान की रोपाई होती है।
विज्ञापन


इस बार पीआर धान का बढ़ेगा रकबा
इस बार किसानों का पीआर धान की तरफ ज्यादा रुझान है। पिछले साल जिले में पीआर धान का रकबा केवल नाममात्र का था। पिछले साल 1121 बासमती धान बीमारी की चपेट में आने और बाद में भाव कम मिलने की वजह से किसान पीआर धान को तवज्जो दे रहे हैं। पीआर धान की सरकार द्वारा खरीद की जाती है।
विज्ञापन


निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा क्षेत्र में धान लगने की संभावना
धान की रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है। माह के अंत में रोपाई कार्य में तेजी आएगी। इस बार निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा क्षेत्र में धान लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप मील, कृषि उप निदेशक  जींद।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed