{"_id":"6605cf332b702057b1049434","slug":"family-members-of-soldiers-and-home-guard-soldiers-get-the-right-to-proxy-vote-jind-news-c-199-1-jnd1001-114966-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सैनिक, होमगार्ड जवानों के परिजनों को मिले प्रोक्सी मतदान का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सैनिक, होमगार्ड जवानों के परिजनों को मिले प्रोक्सी मतदान का अधिकार
Fri, 29 Mar 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
जींद। वरिष्ठ नागरिकों की बैठक वीरवार को हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में किताब सिंह भनवाला की अध्यक्षता में हुई। इसमें मतदाता जागरण अभियान के बारे में विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा लोकतंत्र में अधिक से अधिक मतदान करवाना लोकतंत्र को मजबूत करने का सार्थक प्रयास होता है।
हर मतदाता का कर्तव्य है कि प्रत्येक स्तर के चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में कार्यरत सैनिक पैरामिलिट्री फोर्स के कर्मचारी और होमगार्ड तथा अन्य दूर दराज क्षेत्रों में ड्यूटी पर भेजे गए कर्मियों के लिए प्रोक्सी मतदान का प्रावधान करके सभी को मतदान करने का अवसर दिया जाए। इस प्रकार से मतदाता अपनी इच्छा अनुसार अपने निकटतम संबंधियों को प्रोक्सी मतदान करने का अधिकार दे दें। इस अवसर पर दलवीर रेढू, प्रोफेसर बलवान सिंह, मदन मलिक पूर्व सरपंच, कृष्ण लाठर और महावीर मलिक मौजूद रहे।