फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Family members adamant on action against the Women's Police Station In-charge and the Investigating Officer.

Jind News: महिला थाना प्रभारी, जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े परिजन

Fri, 01 May 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Family members adamant on action against the Women's Police Station In-charge and the Investigating Officer.
01जेएनडी21-नागरिक अस्पताल में बैठे मृतक के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। दहेज के झूठे केस में फंसान से परेशान 52 वर्षीय जोगेंद्र के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से मिलकर महिला थाना प्रभारी और जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
शुक्रवार को चिकित्सकों ने शव मेडिकल कॉलेज खानपुर भेज दिया था। तीन चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार रात को मृतक जोगेंद्र का बेटा मंजीत कनाडा से जींद पहुंचा। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। उन्होंने चारों आरोपियों और महिला थाना प्रभारी और जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंच गए थे। जीआरपी प्रभारी रणबीर सिंह भी दल-बल के साथ पहुंचे। इस दौरान परिजनों को समझाया भी गया लेकिन परिजन नहीं माने।
डिफेंस कॉलोनी निवासी अनिता ने एफआईआर में बताया था कि उसके बेटे मंजीत की शादी 16 अप्रैल 2022 को रोहतक रोड, चौड़ी गली निवासी दिव्या के साथ हुई थी। उनका बेटा और दिव्या कनाडा में रहते हैं।
दिसंबर 2024 में मंजीत ने कनाडा में एक मकान खरीदा था, जो यह मकान दोनों के नाम था। उसके बेटे मंजीत को उसकी पत्नी दिव्या, साला यश, ससुर पवन साहू और सास सरोज ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया व मकान की मलकियत दिव्या के नाम करवाने के लिए दबाव डालने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर उनके पति जोगेंद्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
एसपी से मिले परिजन, बोले महिला थाना प्रभारी पर भी हो कार्रवाई

शुक्रवार को मृतक के परिजन एसपी कुलदीप सिंह से मिले। उन्होंने आरोप लगाए कि महिला थाना प्रभारी मोनिका और जांच अधिकारी ने जोगेंद्र को थाने में बुलाया और उनको प्रताड़ित किया। बार-बार थाने में बुलाए जाने के कारण बदनामी होने से उन्होंने आत्महत्या कर ली। इसलिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि 25 अप्रैल को मंजीत की पत्नी दिव्या ने महिला पुलिस थाना जींद में पति, सास अनिता, ससुर जोगिंद्र सिंह और ननद प्रीति के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
वर्जन

मेडिकल कॉलेज खानपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। शव परिजनों को सौंपकर अंतिम संस्कार भी करवा दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। -रणबीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी थाना जींद


वर्जन

मृतक के परिजन उनसे मिले थे। परिजन ने महिला थाना प्रभारी और जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वह इस मामले की जांच करवा उचित कार्रवाई करेंगे। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article