फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   falt in transfarmmer, no elecricity in 36 villages, jind

टेक्निकल फाल्ट से 36 गांवों में बिजली सप्लाई गुल

Fri, 05 Aug 2016 12:43 AM IST
jind
jind Updated Fri, 05 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
falt in transfarmmer, no elecricity  in 36 villages, jind
शहरी फीडर में आए फाल्ट को दूर करते तकनीकी विभाग के अधिकारी। - फोटो : bureau
बुधवार देर रात में शहरी पॉवर हाउस के 132 केवी के मुख्य ट्रांसफार्मर में तकनीकी फाल्ट के चलते शहर और दो सब डिविजन जुड़े लगभग तीन दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई। शाम से गुल हुई बिजली ने लोगों को बेहाल कर दिया। इससे रात को शहर की कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं शेड्यूल के अनुसार बिजली की सप्लाई नहीं मिलने और अवैध कटौती से परेशान निडाना के लोगों ने जींद- गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम खोलने के लिए मनाया। इसके बाद भी पूरा दिन बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार बुधवार को शहरी पॉवर हाउस के 132 केवी के मुख्य ट्रांसफार्मर के इनकमिंग चैनल में फाल्ट आ गया। इसके चलते बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कम बिजली होने पर कुछ गांवों में जहां सप्लाई दी गई तो वहीं दूसरे गांवों की सप्लाई काट दी गई। जिसके चलते करीब तीन दर्जन गांव के लोगों को बिजली नहीं मिल पाई। हालांकि बृहस्पतिवार को इसे दुरुस्त करने के लिए बिजली निगम के कर्मचारी पूरा दिन लगे रहे। इसके बाद देर शाम को ट्रांसफार्मर का फाल्ट सही हो पाया। आज से बिजली की सप्लाई सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से बिजली के कटों के कारण परेशानी हो रही थी, लेकिन कल शाम से ही बिजली बिल्कुल ठप हो गई है। गर्मी के इस मौसम में बिजली ठप होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से पानी की किल्लत भी बनी हुई है।
विज्ञापन

- प्रवीण देवी, दुर्गा कॉलोनी

पहले भी शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिलती थी। रात से ही बिजली की समस्या बनी हुई है। आज पूरा दिन बिजली बिल्कुल गुल रही। इससे कामधंधा भी प्रभावित हो रहा है। जब इसकी शिकायत के लिए बिजली निगम द्वारा जारी किए गए नंबरों पर संपर्क करते हैं तो निगम के कर्मचारी फोन रिसीव नहीं करते हैं। इससे काफी समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश मित्तल, दुकानदार

आज सुबह से ही बिजली गुल है और गर्मी के इस मौसम में बिजली गुल होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी अधिक होने और बिजली ठप होने के कारण बच्चों की परेशानी को देखते हुए स्कूल की छुट्टी भी समय से पहले ही करनी पड़ी।
- हरिराम दीक्षित, स्कूल संचालक

निडाना के ग्रामीणों ने जींद-गोहाना मार्ग पर लगाया जाम
गांव निडाना में बिजली का अघोषित लंबा कट लगने से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जींद-गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि रात से ही गांव में बिजली नहीं है। गर्मी के मौसम में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की सूचना पाकर गतौली चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत करके उनकी बिजली की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार हो गए। लगभग एक घंटे मार्ग बाधित रहने से वाहनों चालकों को दिक्कत उठानी पड़ी। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में ग्रामीण जींद-गोहाना मार्ग पर निडाना बस अड्डे पर पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जींद-गोाहना मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पिछले कई दिनों से बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। बुधवार को पूरी रात ही बिजली नहीं थी। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को जहां दिक्कत उठानी पड़ रही है, वहीं खेतों में बिजली की सप्लाई नहीं होने से फसल सूखने लगी है। तारें जर्जर होने के कारण जब भी बिजली आती है तो तारें टूट जाती हैं। ट्रांसफार्मरों भी ज्यादा लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर खराब रहते हैं। यह समस्या काफी दिनों से चली आ रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। जाम की सूचना पाकर गतौली चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कर जाम को खुलवाया।


जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने जाम बिजली की समस्या को लेकर लगाया था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जल्द ही जाम खुलवा दिया।
- धर्मवीर, गतौली चौकी प्रभारी।

शहरी फीडर के 132 केवी के ट्रांसफार्मर के इनकमिंग चैनल में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई है। बिजली सप्लाई को सुचारु करने के लिए निगम के तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। जल्द ही इस फाल्ट को दूर कर दिया जाएगा। फाल्ट ठीक होते ही बिजली सप्लाई को सुचारु कर दिया जाएगा।
- दलजीत सिंह, एसई
 बिजली निगम, जींद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed