{"_id":"655f9bea43febb03bc0a48b9","slug":"fake-passport-made-on-cousins-papers-jind-news-c-199-1-sroh1007-9144-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चचेरे भाई के कागजात पर बनवाया जाली पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चचेरे भाई के कागजात पर बनवाया जाली पासपोर्ट
Fri, 24 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
जींद। चचेरे भाई के कागजात पर अपनी फोटो लगाकर जाली पासपोर्ट बनवाने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाली पासपोर्ट बनवाने वाला युवक फिलहाल सवा साल से विदेश में है।
काब्रछा गांव निवासी दिनेश कुमार ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और 12वीं पास है। उसने विदेश में घूमने के लिए पासपोर्ट अप्लाई किया था। नौ फरवरी 2023 को उसे पासपोर्ट कार्यालय जयपुर में बुलाया गया था। जब वह वहां पहुंचा और उसके कागजातों की जांच हुई तो उसे बताया कि उसके नाम से पहले ही पासपोर्ट बना हुआ है जबकि उसने पहले कभी पासपोर्ट बनवाया ही नहीं था। जब उसे कंप्यूटर में पासपोर्ट पर लगी फोटो को दिखाया गया तो वह उसके ताऊ के बेटे प्रदीप की थी और पासपोर्ट उसके नाम से बना हुआ था। उनका घर एक होने के कारण प्रदीप ने उसके दस्तावेजों का प्रयोग कर अपनी फोटो लगवा कर पासपोर्ट बनवा लिया और वह इस पासपोर्ट पर लगभग सवा साल पहले ही विदेश गया हुआ है। इस बारे में पारिवारिक स्तर पर बातचीत भी की गई लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्रदीप ने घर से ले जाकर उसके दस्तावेजों पर अपनी फोटो लगा उसके जाली हस्ताक्षर करके पासपोर्ट जारी करवाया है। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।