फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Expressed opposition to the closure of government schools, cursing the government

सरकारी स्कूल बंद करने का जताया विरोध, सरकार को कोसा

Mon, 12 Sep 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to the closure of government schools, cursing the government
डाहौला गांव में प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्य। वि? - फोटो : Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सार्वजनिक शिक्षा को मर्ज करने, चिराग योजना के विरोध में भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी ने गांव डाहौला में रविवार को जन जागरण अभियान चलाया।

इस दौरान सदस्यों ने प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। जिला कमेटी सदस्य दिनेश डाहोला ने बताया कि सरकार पूरा व्यवस्थित ढंग से सरकारी स्कूलों को बंद करने पर तुली हुई है। सरकार की पूरी साजिश है इसके तहत देश की मेहनत करने वाली जनता के बच्चों के शिक्षा से वंचित करना है। 120 स्कूलों को सरकार ने बंद भी कर दिया है। यह सरकार की गरीब विरोधी और शिक्षा विरोधी नीति को साफ-साफ दर्शाता है, जिसे भारत की जनवादी नौजवान सभा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि तुरंत प्रभाव से सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी को स्पेशल भर्ती करके पूरा किया जाए। सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए पीने का साफ पानी और बाथरूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सरकारी स्कूलों में अन्य स्टाफ की भर्ती भी सुनिश्चित की जाए ताकि अध्यापकों का समय सिर्फ बच्चों को शिक्षित करने में लगे ना कि रिपोर्ट तैयार करने में, मर्ज के नाम पर बंद किए स्कूलों को तुरंत प्रभाव से खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed