फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Expressed anger over contaminated water supply in the colony

Jind News: कॉलोनी में दूषित पानी सप्लाई होने पर जताया रोष

Fri, 10 May 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over contaminated water supply in the colony
09जेएनडी27: नगूरां गांव में जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करती महिलाएं। संवाद
अलेवा। जलापूर्ति विभाग नगूरां बस स्टैंड के साथ लगती कॉलोनी में पीने के पानी के नाम पर दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके विरोध में वीरवार को कॉलोनी की महिलाओं ने जलापूर्ति विभाग तथा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। महिलाओं ने कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम करेंगी।
विज्ञापन

मूर्ति, हरदेई, बिमला, सुदेश, प्रिंयका, मुन्नी आदि ने बताया कि जलापूर्ति विभाग करीब 10 दिनों से कॉलोनी में पीने के पानी के नाम पर गंदगी परोस रहा है। मामले को लेकर पंचायत तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन उनके पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसको लेकर गांव के लोगों में जलापूर्ति विभाग तथा जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन


दूषित पानी से हो रही एलर्जी

गांव की महिलाओं का कहना है कि कॉलोनी में जलापूर्ति विभाग द्वारा गंदा पानी सप्लाई करने के चलते लोगों के शरीर पर विशेष छोटे बच्चों को एलर्जी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी युक्त पानी से लोगों के शरीर पर छोटे-छोटे चकत्ते बन रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। महिलाओं ने जलापूर्ति विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि कॉलोनी में दी जाने वाली दूषित पानी की सप्लाई को तुरंत प्रभाव से बंद करें अन्यथा गांव के लोग कड़ा रुख अपनाने पर मजबूर होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं
जलापूर्ति विभाग के जेई रोहित ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी बात है तो तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों को भेजकर कहीं लीकेज आदि से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है तो उसको बंद किया जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

09जेएनडी27: नगूरां गांव में जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करती महिलाएं। संवाद

09जेएनडी27: नगूरां गांव में जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed