फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Expensive bicycles worth up to Rs 22 thousand reached the fair

Jind News: मेले में पहुंची 22 हजार तक की महंगी साइकिल

Tue, 31 Oct 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 31 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Expensive bicycles worth up to Rs 22 thousand reached the fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिला के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले (अनुसूचित जाति) के छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साइकिल मेला सोमवार को शहर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में लगाया गया। इसमें जिलाभर के अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। मेले में 22 हजार रुपये तक की महंगी साइकिल रखी हुई थी। जो गांव से दो किलोमीटर या उससे दूर पढ़ने जाते हैं ऐसे छात्र छात्राओं को स्कूल शिक्षा निदेशालय ने साइकिल देने का फैसला लिया है। इसको लेकर निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा, पंचकूला ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर साइकिल मेले का आयोजन कराने के निर्देश दिए थे। निदेशालय ने 20 इंची साइकिल की राशि 2800 और 22 इंच की राशि तीन हजार रुपये निर्धारित किए हुए हैं। जोकि जीएसटी टैक्स सहित है। साइकिल लेने पर लगने वाली अतिरिक्त राशि बच्चों के अभिभावकों को खुद वहन करनी होगी। सोमवार को लगे मेले में 190 छात्र-छात्राओं ने साइकिलें बुक करवाई, जिनमें 120 छात्र-छात्राओं ने कागजात पूरे करवा दिए जबकि 70 छात्र-छात्राओं के अधूरे कागज थे जो कि मंगलवार तक पूरे करवा दिए जाएंगे।

छात्र-छात्राओं को पसंद आई साइकिल, बजट ने किया मायूस

राजकीय प्राथमिक पाठशाला में लगे मेले में सभी ब्लॉकों के स्कूलों से छात्र-छात्राएं पहुंची। हालांकि छात्र-छात्राओं को मेले में लगाई गई प्रदर्शनी में साइकिल खूब पसंद आई लेकिन निदेशालय द्वारा निर्धारित किया गया बजट आड़े आ गया। निदेशालय ने 20 इंची की साइकिल लेने के लिए 2800 रुपये निर्धारित किए हुए थे जबकि बाजार में 20 इंची साइकिल का भाव चार हजार से कम नहीं है। वहीं, 22 इंची साइकिल का भाव भी बाजार में 4500 से ऊपर है लेकिन निदेशालय ने 22 इंची साइकिल का बजट तीन हजार रुपये किया हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को लगे मेले में 190 छात्र-छात्राओं ने साइकिलें बुक करवाई हैं। उन्होंने कागजात भी जमा करवा दिए हैं। निदेशालय ने 20 ईंची साइकिल की राशि 2800 और 22 इंच की राशि तीन हजार रुपये निर्धारित किए हुए हैं। जो गांव से दो किलोमीटर या उससे दूर पढ़ने के लिए जाते हैं। उन छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--विजयलक्ष्मी, डीईईओ, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed