फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Expectations from Mohit and Rahul in the rowing event to be held in Germany

Jind News: जर्मनी में होने वाली रोइंग स्पर्धा में मोहित और राहुल से उम्मीदें

Tue, 22 Jul 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 22 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Expectations from Mohit and Rahul in the rowing event to be held in Germany
21जेएनडी17-वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए रोइंग में चयनित हैबतपुर एकेडमी के पांच खिलाड़ी। स्रो
जींद। जर्मनी में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स को लेकर रोइंग प्रतियोगिता में भाग लेेने के लिए हैबतपुर स्थित रोइंग अकादमी के पांच खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें दो खिलाड़ी जींद जिले के और तीन खिलाड़ी हिसार जिले के शामिल हैं। कोच चांद चहल ने बताया कि यह स्पर्धा 23 से 26 जुलाई तक चलेगी। जींद के दरियावाला गांव से मोहित चहल और उझाना से राहुल सिंहमार प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कोच चहल ने बताया कि हिसार जिले के खिलाड़ी पवित्रा, दीक्षा बघाना और पूजा भी रोइंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह हैबतपुर स्थित रोइंग अकादमी में प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन

पूजा वूूमेन फोर, राहुल और मोहित मेन फोर के अलावा दीक्षा और पवित्रा मिक्स क्वायड में अपना दमखम दिखाएंगे। ये पांचों खिलाड़ी सीनियर नेशनल और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। मार्च माह में चंडीगढ़ में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता हुई थी। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के आधार पर ही पांचों खिलाड़ियों का जर्मनी में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उम्मीद है कि पांचों खिलाड़ी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed