फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Exciting matches in the hockey championship

Jind News: हॉकी चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले हुए

Thu, 12 Feb 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Exciting matches in the hockey championship
12जेएनडी39: मैदान में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद
नरवाना(जींद)। नवदीप स्टेडियम में आयोजित हरियाणा स्टेट इंटर कॉलेजिएट महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन वीरवार को रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि के रूप में डीएसओ जींद रामपाल हुड्डा और शिक्षा विभाग से एईईओ अमित पहुंचे। क्लब प्रधान भारत भूषण गुप्ता, स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत, रोहतास पीटीआई तथा आयोजक प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र सिवाच ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई सोनीपत, ऑल इंडिया जाट कॉलेज रोहतक, केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना और राजकीय महाविद्यालय भिवानी की टीमें प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत ने बताया कि 13 फरवरी को समापन अवसर पर विजेता टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सेशन जज जगदीप लोहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बाक्स

–दूसरे दिन के खेल प्रतियोगिता के परिणाम

. पहला मैच पुरुष वर्ग में केएम राजकीय महाविद्यालय और हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई सोनीपत के बीच खेला गया जिसमें केएम राजकीय महाविद्यालय ने 3-1 के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


. दूसरा मैच पुरुष वर्ग में ही एआई जाट कॉलेज रोहतक और राजकीय महाविद्यालय भिवानी के बीच खेला गया जिसमें एआई जाट कॉलेज रोहतक ने 10-4 के अंतर से जीत हासिल की।

. तीसरा मैच महिला वर्ग में आदर्श कॉलेज भिवानी और एमके जाट कॉलेज रोहतक के बीच खेला गया जिसमें एमके जाट कॉलेज रोहतक ने 0–4 से जीत हासिल की।

. चौथा मैच महिला वर्ग में आदर्श कॉलेज भिवानी वह हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई सोनीपत के बीच खेला गया जिसमें 4-0 से हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई सोनीपत ने जीत हासिल की।


. पांचवां मैच पुरुष वर्ग में कि राजकीय महाविद्यालय नरवाना और एआई जाट कॉलेज रोहतक के बीच खेला गया जिसमें एआई जाट कॉलेज रोहतक ने 3-1 से जीत हासिल की।

. छठा मैच हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई सोनीपत और राजकीय कॉलेज भिवानी के बीच खेला गया जिसमें 0–0 से दोनों ड्राॅ हो गया।

12जेएनडी39:   मैदान में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।  संवाद

12जेएनडी39: मैदान में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed