फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ex-servicemen said - the policy of weakening the Agneepath war capability

पूर्व सैनिक बोले - अग्निपथ युद्ध क्षमता कमजोर करने की नीति

Sun, 19 Jun 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen said - the policy of weakening the Agneepath war capability
बैठक में भाग लेते पूर्व सैनिक। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। अग्निपथ को लेकर राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन की बैठक एक होटल में हुई। इसमें पूर्व सैनिकों ने अग्निपथ योजना को देश के लिए कुठाराघाती और देश की युद्ध क्षमता कमजोर करने वाली नीति बताया। पूर्व सैनिकों ने योजना को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन वेदप्रकाश बरसोला और कर्नल डीके भारद्वाज ने कहा कि सेना की वर्षों की संजोई हुई युद्धक्षमता इस योजना से कमजोर हो जाएगी। एक सैनिक अपने प्राणों को कुर्बान करके देश की रक्षा करता है। मां भारती की रक्षा और अपनी रेजिमेंट की आन, बान और शान के लिए वह शेर की तरह दहाड़ता है। अग्निपथ योजना के कारण उसका यह जज्बा कमजोर होगा। एक चपरासी से भी कम 21 हजार रुपये वेतन और चार साल बाद पूर्व सैनिक का स्टेटस लिए वह फिर से बेरोजगार हो जाएगा। इस पूर्व सैनिक को न कैंटीन की सुविधा मिलेगी और न ही मेडिकल की। मात्र छह माह की कच्ची ट्रेनिंग देकर अग्निवीरों को सीमाओं और आतंकवाद क्षेत्र में सेवारत कर दिया जाएगा। उसकी क्षमता परिपूर्ण नहीं होगी, जो बहुत ही खतरनाक साबित होगी। पूर्व सैनिकों ने अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर आजाद मलिक, बलवान सिंह, जयपाल सिंह, मनीराम गौड़, रमेश कौशिक, सतबीर, जय भगवान, सुरेश कुमार, सोहन लाल, हितेश हिंदुस्तान मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं से हिंसा का रास्ता न अपनाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed