फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Every section of the state is unhappy with the coalition government: Baljit Redhu

गठबंधन सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी : बलजीत रेढू

Sun, 30 Jul 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 30 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Every section of the state is unhappy with the coalition government: Baljit Redhu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। कांग्रेस नेता बलजीत रेढू ने रविवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पिंडारा व मांडोखेड़ी गांव का दौरा किया। इस दौरान बलजीत रेढू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी वर्गों के लोग तंग आ चुके हैं।

कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आई हुई है और सरकार समय रहते बाढ़ रोकने के इंतजाम नहीं कर पाई। अब बाढ़ प्रभावित किसानों और मजदूरों तथा अन्य वर्गों को सरकार समय पर राहत देने में भी नाकाम साबित हुई है। कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो लिपिक वर्ग 35400 के वेतनमान के लिए लगातार हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोग गठबंधन सरकार से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। लोगों को कांग्रेस का 10 साल का वह शासनकाल याद आ रहा है जब भूपेंद्र हुड्डा प्रदेश के सीएम थे। उस समय किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलता था। व्यापारियों को भूपेंद्र हुड्डा ने इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलवाई थी। अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं भूपेंद्र हुड्डा के शासनकाल में शुरू हुई थी, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। हुड्डा के शासन में प्रदेश में नए स्कूल खोले गए और स्कूलों को अपग्रेड किया गया। वर्तमान सरकार के शासन में चिराग योजना के तहत स्कूलों का मर्जर कर स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इसका सबसे बुरा असर गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed