फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Every employee in the city council will have to enter the reason for leaving the seat in the register

नगर परिषद में हर कर्मचारी को सीट छोडने पर रजिस्टर में दर्ज करना होगा कारण

Sat, 01 Jan 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Every employee in the city council will have to enter the reason for leaving the seat in the register
नगर परिषद। - फोटो : Jind
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री बदलने के साथ ही विभाग में सख्ती शुरू हो गई है। इसको लेकर जींद नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अपने स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी सीट छोड़ने से पहले गतिविधि रजिस्टर में एंट्री जरूर करें। इसके अलावा सभी कर्मचारी व अधिकारी समय पर कार्यालय पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी लंबित फाइलों का काम भी जल्द निपटाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इसको लेकर मंत्री कमल गुप्ता द्वारा प्रदेश के सभी डीएमसी, निगम के मेयर, कमिश्नर की बैठक लेकर ऐसे निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जींद नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ समीक्षा शनिवार को की गई। इसमें सभी कर्मचारियों को आदेशों की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जींद में लंबित फाइलों की स्थिति सही है। जन्म-मृत्यु की कुछ फाइल लंबित हैं उन्होंने जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed