फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Even the estimate of the underpass at Devi Lal Chowk is not ready

Jind News: देवीलाल चौक पर अंडरपास का एस्टीमेट तक तैयार नहीं

Wed, 24 Jul 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Even the estimate of the underpass at Devi Lal Chowk is not ready
24जेएनडी12: शहर के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर अंडर पास के बारे में जानकारी देते हुए समा
जींद। देवीलाल चौक पर अंडर पास का लंबा समय बीतने के बाद भी एस्टीमेट तैयार नहीं हुआ है। इसका खुलासा समाजसेवी अशोक मित्तल की ओर से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में केस फाइल करके किया। न्यायालय में हुई सुनवाई में सरकार के वकीलों ने यह स्पष्ट किया कि अभी तक इस अंडरपास का एस्टीमेट भी तैयार नहीं हुआ है। इसके कारण शहर के लोगों को इसके लिए लंबे समय तक इंतजार करके परेशान होने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान मित्तल ने बताया कि केस की सुनवाई 11 जुलाई 2024 को हुई। इसमें उनके अधिवक्ताओं ने देवीलाल चौक पर अंडरपास मामले में कहा कि शहर के अंदर इस फाटक को बंद कर दिया गया। इससे शहर का चारों तरफ से आवागमन बंद हो गया। रेलवे अधिकारियों की ओर से 4.11 करोड़ रुपये की की मंजूरी 11 सितंबर 2023 को दी गई। इसमें लगभग 10 फीट चौड़ा और 8 फीट ऊंचे अंडर पास की मंजूरी दी गई। लगभग एक साल का समय बीत जाने के बावजूद भी आज तक न तो इसको बनाया गया और न ही इसका टेंडर पास हुआ। उन्होंने अदालत में अपील की है कि इसका काम शुरू होने के बाद रुकना नहीं चाहिए। मुख्य न्यायाधीश ने 21 नंवबर 2024 तक या तो इसको बनाकर लाने या इसका टेंडर पास करवाने के निर्देश दिए। इस कार्य को शुरू करवाने के लिए उन्होंने उच्च न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed