फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Even NDRF could not find the young man drowned in the pond

Jind News: एनडीआरएफ को भी नहीं मिला तालाब में डूबा युवक

Sat, 20 Apr 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Even NDRF could not find the young man drowned in the pond
19जेएनडी14: मालवी गांव तालाब में सर्च अभियान चलाते एनडीआरएफ की टीम। संवाद
जुलान। मालवी गांव के तालाबा में वीरवार को डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार को सुबह 11 बजे गांव का 32 वर्षीय सम्मत नहाने के लिए तालाब में उतरा था, मगर वह डूब गया। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी तलाश की, मगर युवक का पता नहीं चला तो लौट गई। इसके बाद गोताखोर बुलाए गए, लेकिन उनके हाथ भी निराशा लगी है। प्रशासन और ग्राम पंचायत ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया है। हिसार से आई एनडीआरएफ की टीम और जुलाना थाना प्रभारी नवीन मोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे तक तालाब में सर्च अभियान चलाया, मगर युवक का पता नहीं चला। इसके बाद एनडीआरएफ टीम भी लौट गई।

19जेएनडी14: मालवी गांव तालाब में सर्च अभियान चलाते एनडीआरएफ की टीम। संवाद

19जेएनडी14: मालवी गांव तालाब में सर्च अभियान चलाते एनडीआरएफ की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed