फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ethics lesson taught to outsourced workers in civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स कर्मियों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

Fri, 29 Mar 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ethics lesson taught to outsourced workers in civil hospital
जींद। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार की बेहतरीन सुविधाएं मिले, इसके लिए सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल द्वारा चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. जितेंद्र कादियान ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. रणदीप सिंह पूनिया द्वारा नागरिक अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया था। वीरवार दोपहर को एचकेआरएन कर्मियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया। वर्कशॉप की अध्यक्षता सीएमओ डाॅ. गोपाल गोयल व पीएमओ डाॅ. जितेंद्र कादियान ने की। डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला व डाॅ. अरविंद ने कर्मियों को अस्पताल में आने वाले हर मरीज व उसके तीमारदार से शिष्टाचार से पेश आने के लिए कहा। इसके अलावा सभी कर्मचारी समय से अपनी डयूटी पर पहुंचे और हर हाल में ड्रेस कोड की पालना की जाए। डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि नागरिक अस्पताल में जो भी आता है कर्मियों को चाहिए कि वो उनसे शिष्टाचारपूर्वक पेश आएं। कभी किसी कर्मी से कोई जानकारी मांगी जाती है तो उसे वह जानकारी दी जाए न कि उसे गुस्सा दिखाया जाए। सभी कर्मी अपना आईडी कार्ड अवश्य डालें। इसके अलावा सफाई व्यवस्था पर भी विशेष तौर पर ध्यान दिया जाना चाहिए। नागरिक अस्पताल में जो भी आए उससे सम्मानपूर्व व्यवहार किया जाए। कभी भी किसी को कोई गुस्सा व अपशब्द न कहे जाएं। डॉ. अरविंद्र ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की उपचार के लिए मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है। इस कार्य में कर्मियों को भी अपना सहयोग देना चाहिए। अस्पताल में किसी तरह की रिश्वतखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगा। उन्होंने कर्मियों को सलाह दी कि वो बायोमेडिकल वेस्ट को अलग-अलग डिस्पोज करें। इस अवसर पर नर्सिग ऑफिसर सुमन, इंद्रो, हरदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed