{"_id":"69654ad17f489a1f1a09227a","slug":"establishment-of-a-wall-of-kindness-at-crsu-campus-jind-news-c-199-1-jnd1010-146869-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू परिसर में नेकी की दीवार की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू परिसर में नेकी की दीवार की स्थापना
विज्ञापन
12जेएनडी21: सीआरएसयू में एबीवीपी ने शुरू कि नेकी की दीवार। स्रोत संगठन
जींद। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की ओर से सीआरएसयू परिसर में नेकी की दीवार की स्थापना की गई। इस पहल का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देना है।
एबीवीपी के अध्यक्ष राहुल कक्कड़ ने कहा कि नेकी की दीवार की अवधारणा स्वामी विवेकानंद के विचारों, नर सेवा ही नारायण सेवा से प्रेरित है। इस दीवार पर विद्यार्थी एवं आमजन अपनी उपयोग की अतिरिक्त वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते आदि रख सकते हैं, जिन्हें जरूरतमंद लोग उपयोग कर सकें।
एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की सीख देता है। नेकी की दीवार उसी विचार को व्यवहार में उतारने का एक छोटा सा प्रयास है। इस दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
एबीवीपी ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस नेकी की दीवार में अपना योगदान दें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का हिस्सा बनें। अंत में एबीवीपी ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य लगातार किए जाएंगे, ताकि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर प्रतीक शर्मा, अमित सैनी, ध्रुव गोयल , भावना और एबीवीपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।