फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Enthusiasm among youth for Foundation Day rally

Jind News: स्थापना दिवस रैली को लेकर युवाओं में उत्साह

Fri, 21 Nov 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 21 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among youth for Foundation Day rally
20जेएनडी26 : बैठक में चर्चा करते हुए युवा। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। जननायक जनता पार्टी के 8वें स्थापना दिवस को लेकर जुलाना में प्रस्तावित रैली के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी संबंध में वीरवार को युवा जिला प्रधान दीपक देसवाल ने अपने कार्यालय पर युवा साथियों की एक अहम बैठक ली। बैठक में स्थापना दिवस रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

दीपक देसवाल ने कहा कि यह स्थापना दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा व जनसेवा की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा आज भी युवाओं को समाजसेवा और न्याय की राह दिखाती है। इसलिए आवश्यकता है कि अधिक से अधिक नए युवा साथियों को संगठन से जोड़ा जाए और उन्हें पार्टी की नीतियों, जनहित कार्यों और आदर्शों से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed