फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Encouragement of cleaning workers, Deputy Commissioner engaged in cleaning together

सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला, साथ सफाई में जुटे उपायुक्त

Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Encouragement of cleaning workers, Deputy Commissioner engaged in cleaning together
कचरा उठाकर नगर परिषद की ट्रॉली में डालते डीसी डॉ. मनोज कुमार। संवाद - फोटो : Jind
जींद। रानी तालाब पर सोमवार सुबह छह बजे डीसी डॉ. मनोज कुमार ने आम जन को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए के लिए जागरूक किया। इस मौके पर एसपी व डीसी ने रानी तालाब से लघु सचिवालय के सामने तक सफाई अभियान भी चलाया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को हौसला बढ़ाते हुए खुद सफाई की।
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार ने पुराना बस स्टैंड के पास सड़क के दोनों और के क्षेत्र को देखा और नगरपरिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह एक सप्ताह के अंदर इसकी सफाई करवाएं। बरसाती सीजन में इसके दोनों और पौधरोपण कर इसको ग्रीन बैल्ट के रूप में विकसित करना है। डीआरडीए कार्यालय के सामने फुटपाथ के पास बैठे रेहड़ी वाले व अन्य काम करने वालों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने बारे कहा और सबको अपने पास एक छोटा डस्टबीन रखने के लिए कहा ताकि वह अपना कूड़ा कहीं और ना फेंके। उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारियों को जरूरत के हिसाब से छोटे डस्टबीन भी फेरी वालों के पास रखवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल के सामने चाय वाले व वीटा बूथ के पास भी लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने बारे व अपने कूड़े का निस्तारण सही ढंग से करने के लिए कहा। रास्ते में आने सभी दुकानदारों से भी अपील की कि वह अपने सामने व आसपास स्वयं भी सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने इस स्वच्छता अभियान में शामिल सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं व एनसीसी कैडेटस व अन्य लोगों की तारीफ की। भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनता को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे शरीर के अंदर कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण भी बनता है। इसलिए हमें स्वयं इसके पूर्ण रूप के इस्तेमाल पर रोक लगानी होगी। इस मौके पर नगराधीश अमित कुमार, जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक हुड़ा, जिला युवा एवं खेल अधिकारी संतोष धीमान, शुगर मिल के एमडी प्रवीन कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक गुलाब सिंह दुहन, जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान, डॉ. पालेराम कटारिया, चुनाव नायब तहसीलदार खेमचंद, एनसीसी यूनिट कैडेटस कमांडिंग अधिकारी अनुराग मेहरा, लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा, एलडीएम एचसी अहलावत, जींद सुधार समिति के सुनील वशिष्ठ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed