फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Empty liquor bottles found in the village secretariat, junk was lying in the rooms

स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश सदस्य वेदप्रकाश पांचाल ने किया रधाना गांव का निरीक्षण

Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Empty liquor bottles found in the village secretariat, junk was lying in the rooms
जींद। स्वच्छ भारत मिशन के राज्य स्तरीय कार्यबल सदस्य वेदप्रकाश पांचाल ने रविवार को गांव रधाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले। ग्राम सचिवालय परिसर में झाड़ियां उगी थीं और कमरों में कबाड़ पड़ा था। शराब की कई खाली बोतलें भी मिलीं। उन्होंने ग्राम सचिव से बात कर समस्याओं का समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन

पांचाल ने कहा कि गांव की हालत काफी खराब मिली। जगह-जगह बिजली के नंगी तार, अधूरे पड़े ग्राम सचिवालय में कमरों की हालत बहुत ही खराब मिली। ऐसा लग रहा है कि जब से यह ग्राम सचिवालय बना है, तब से यहां कोई आया ही नहीं। ग्रामीणों ने गांव में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की भी मांग की। ग्रामीण ओमप्रकाश, पाला सिंह, जगप्रवेश, यामीन, रामकुमार, अजीत, सतबीर, हवा सिंह, सतीश, नरेश व स्वच्छता प्रहरी हरीराम जांगड़ा ने कहा कि गांव में इस समय बीडीपीओ ही प्रशासक हैं। गांव में अव्यवस्था का माहौल है। शिव मंदिर में लगाए गए लाखों रुपये के बैंच बिना देखभाल के धूल फांक रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए आसपास के गांव को बाढ़ की स्थिति में बचाने के लिए ड्रेन का निर्माण किया गया है। ड्रेन की सफाई भी नहीं हो रही है। तालाब की हालात भी बहुत ही खस्ता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed