फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Empowering Girls for Self-Defense is the Need of the Hour: Renu Bhatia

लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना समय की जरूरत : रेणु भाटिया

Sat, 30 May 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Empowering Girls for Self-Defense is the Need of the Hour: Renu Bhatia
29जेएनडी29: कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया। संवाद।
नरवाना। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी है। छात्र जीवन से ही बेटियों को कराटे, जूडो और ताइक्वांडो जैसी आत्मरक्षा विधाओं का प्रशिक्षण लेना चाहिए, ताकि वे हर परिस्थिति का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेहरू पार्क के निकट आयोजित शहीद भगत सिंह महिला कराटे अकादमी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची रेणु भाटिया ने रिबन काटकर अकादमी का शुभारंभ किया। इस दौरान अकादमी की कोच निकिता और सिमरन ने कराटे का लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जिसकी मुख्य अतिथि ने सराहना की।
विज्ञापन

रेणु भाटिया ने कहा कि महिलाओं में दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी जैसी शक्तियों का वास होता है। जरूरत केवल अपनी क्षमता और ताकत को पहचानने की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लड़की को अपने जीवन का लक्ष्य तय कर मेहनत और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के पीछे महिलाओं के प्रति गलत सोच और सामाजिक संस्कारों में कमी जिम्मेदार है। समाज के युवाओं को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए।
उन्होंने लड़कों से भी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान किया। रेणु भाटिया ने कहा कि प्रत्येक लड़की को वाहन चलाना भी सीखना चाहिए क्योंकि यह आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को आत्मरक्षा और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र मोर, कोच कृष्ण, शहर थाना प्रभारी पूर्णदास और राजवंती वर्मा, महिला थाना प्रभारी पूजा जाखड़। मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
29जेएनडी29: कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया। संवाद।
29जेएनडी30: लाइव डेमो दिखाते हुए कोच खिलाड़ी। संवाद।

29जेएनडी29: कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया। संवाद।

29जेएनडी29: कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed