फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employment threatened as paddy goes directly to mills instead of the market: Labourers

मंडी की बजाय सीधे मिलों में धान जाने से रोजगार पर संकट : मजदूर

Mon, 13 Oct 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Employment threatened as paddy goes directly to mills instead of the market: Labourers
13जेएनडी26 : मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए मंडी मजदूर। संवाद।
नरवाना। अनाज मंडी में काम करने वाले हजारों मजदूरों का रोजगार संकट में है। मजदूरों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि मिल मालिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमर्जी से मंडी की बजाय सीधे मिलों में धान की फसल भेजी जा रही है जिससे मंडी मजदूरों का काम ठप हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आढ़तियों को उनका कमीशन और मार्केट फीस तो मिल रही है मगर मजदूरों के हाथ खाली हैं। यह स्थिति जारी रही तो उनके सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा। मजदूरों ने कहा कि दीपावली जैसे त्योहार के समय काम बंद होने से उनके परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन

साथ ही मजदूरों ने बताया कि गंदगी और पानी की कमी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। मांग है कि मंडी में सीधे फसल की आवक सुनिश्चित की जाए ताकि मजदूरों को काम मिल सके। साथ ही मंडी में बुनियादी सुविधाओं को तुरंत बहाल किया जाए जिससे मजदूर सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल में काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इसके बाद सभी मजदूर यूनियन ने मंडी सचिव पूजा को अपना मांग पत्र सौंपा।

मजदूरों ने एसडीएम को मौके पर आने के लिए आग्रह किया था लेकिन एसडीम के फील्ड में होने के कारण वह उपस्थित नहीं हो पाए इसके बाद फोन पर बातचीत मंडी मजदूर यूनियन के पदाधिकारी के साथ हुई और एसडीएम द्वारा मंडी मजदूरों को फोन के माध्यम से आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed