{"_id":"66a800ca3146a7a2df029d14","slug":"employees-will-protest-in-karnal-on-4th-for-their-demands-jind-news-c-199-1-jnd1001-120713-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मांगों के लिए 4 को करनाल में रोष प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मांगों के लिए 4 को करनाल में रोष प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
Tue, 30 Jul 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
जींद। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला संयोजक शक्ति सिंह ने कहा कि प्रदेश के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी मांगों को लेकर चार अगस्त को करनाल में रोष प्रदर्शन करेंगे। बाद में सीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले से सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी करनाल पहुंचकर रोष प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार वादे के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू को नियमित नहीं कर रही है। हैरानी की बात यह है कि 26 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारी को खाली हाथ जाना पड़ रहा है। इसी प्रकार सरकार आज सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमोंं को ऑनलाइन करने का दबाव बना रही है, लेकिन धरातल स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों को इंटरनेट, लैपटॉप की कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। सुदेश कुमारी ने बताया कि जब तक सरकार समाप्त किए गए पदों को बहाल करने, नॉर्म के अनुसार नए पद स्वीकृत करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू को नियमित कर्मचारी की भाति ग्रेड पे 4200 देने व अन्य मांगों को पूरा नहीं करती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर विक्रम सिंह, गुरदेव व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।