{"_id":"659c385021ba046ff609f5ce","slug":"employees-will-block-railway-track-if-old-pension-is-not-restored-jind-news-c-199-1-sroh1006-11380-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो रेल का चक्का जाम करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो रेल का चक्का जाम करेंगे कर्मचारी
Mon, 08 Jan 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर भूख हड़ताल में शामिल नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन सदस्य। संवाद
जींद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जींद शाखा ने रेलवे जंक्शन के पास चार दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की है। हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान अंकुर शर्मा ने की। हड़ताल में 70 से ज्यादा रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
शाखा सचिव मेहर सिंह ने कि एनपीएस कर्मचारियों के लिए घातक है। एनपीएस कोई गारंटी पेंशन नहीं है। एनपीएस शेयर मार्केट पर आधारित है। यह एक स्कीम है जो की बिल्कुल भी भरोसेमंद नहीं है और एनपीएस में किसी भी प्रकार का महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का कोई भी प्रावधान नहीं है। यह किसी भी प्रकार से यह कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं देती है। कर्मचारी केवल पुरानी पेंशन के लिए लामबंद है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो कर्मचारी आने वाले समय में रेल का चक्का जाम करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। कुलदीप मल्होत्रा ने बताया किस प्रकार से यह कर्मचारी विरोधी है। पुरानी पेंशन जो है कर्मचारियों के हित में थी। एनपीएस कर्मचारियों के लिए एक छलावा मात्र है। इस अवसर पर बबीता, चंदन, सुमेर सिंह, सोनू कुमार, मोहन, विपिन कुमार, सुरेश कुमार, मनफूल मीणा, रणवीर शर्मा मौजूद रहे।